1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेट्रो में खड़ी थी लड़की, पीछे से लड़के ने कर दी ऐसी हरकत, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

मेट्रो में खड़ी थी लड़की, पीछे से लड़के ने कर दी ऐसी हरकत, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें मेट्रो में खड़ी लड़की के साथ एक लड़का ऐसी हरकत कर देता है कि लड़की ने इस बारे में कभी सोचा तक नहीं होगा।

मेट्रो में खड़ी लड़की के साथ लड़के ने कर दी ऐसी हरकत- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA/INSTAGRAM/@DELHI.CONNECTIO मेट्रो में खड़ी लड़की के साथ लड़के ने कर दी ऐसी हरकत

आए दिन दिल्ली मेट्रो के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जहां कभी लड़ाई-झगड़ा देखने को मिलता है तो कभी अश्लीलता। कभी-कभी कुछ प्रैंक वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का मेट्रो में खड़ी लड़की के साथ जो हरकत करता है, वह देख सोशल मीडिया यूजर्स की हंसी नहीं थम रही।

मेट्रो से लड़की को निकाला बाहर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मेट्रो कोच में एक लड़की खड़े होकर सफर कर रही थी। उसके पीछे एक लड़का भी खड़ा नजर आ रहा है। जैसे ही मेट्रो चलने को होती है, वैसे ही लड़का अचानक से लड़की को धक्का मारकर मेट्रो से निकाल देता है। अगले ही पल मेट्रो का दरवाजा भी बंद हो जाता है और मेट्रो वहां से निकल भी जाती है। मेट्रो से धक्का मारकर बाहर निकाली गई लड़की कुछ समझ पाती और करती। तब तक मेट्रो का दरवाजा बंद हो जाता है और वह ट्रेन स्टेशन से निकल जाती है।

वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर दी अपनी प्रतिक्रिया

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @delhi.connection नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- भाई क्यों किया ऐसा, लड़की ने क्या किया था। दूसरे ने लिखा- लड़की कुछ ज्यादा ही बोल रही होगी।

ये भी पढ़ें:

लव मैरिज से होने वाले साइड इफेक्ट्स शख्स ने एक-एक कर गिनवाए, Video पर लोग कमेंट कर ले रहे चटकारे

Video: सड़क पर खेल रही बच्ची पर टूट पड़े कुत्ते, हाथ-पैर नोंचा फिर घसीटकर ले जाने लगे, चीख सुन महिला ने बचाई जान