1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "ऑफिस के बाद भी मैं आपके लिए...", लड़की ने अपने Resume पर लिखी ऐसी बात कि Job देने वालों की लग गई लाइन

"ऑफिस के बाद भी मैं आपके लिए...", लड़की ने अपने Resume पर लिखी ऐसी बात कि Job देने वालों की लग गई लाइन

सोशल मीडिया पर एक लड़की का रिज्यूम काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें जॉब ऑफर करने वालों के लिए उसने कुछ ऐसी बातें लिखीं कि लड़की को जॉब देने के लिए कंपनियों की लाइन ही लग गई।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA सांकेतिक तस्वीर

सोशल मीडिया पर अक्सर लोग अपने करियर को लेकर चर्चा में आ जाते हैं। अब वायरल हो रही इस लड़की को ही देख लीजिए। जिसका रिज्यूम इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, लड़की ने अपने रिज्यूम पर ऐसी बात ही लिख डाली कि अब कंपनी वाले उसे जॉब देने के लिए खोज रहे हैं। लड़की के इस रिज्यूम को इंस्टाग्राम पर @Trolls Official नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है।

लड़की की CV में लिखी दिलचस्प बातें

वायरल पोस्ट में लड़की की CV शेयर की गई है। जिसमें लड़की का नाम अंकिता सिंह लिखा हुआ है। लड़की ने अपना पता गोरखपुर लिखा है। साथ ही उसने लिखा है कि वह एक Freelancer है और उसकी पढ़ाई सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ साइंस में हुई है। भाषा के ज्ञान में लड़की ने इंग्लिश और स्पेनिश लिखा है। Skills की बात करें तो लड़की को MS Word और स्प्रेडशीट पर काम करने आता है। 

लड़की ने ऐसा क्या लिखा

लड़की के पूरे CV में जो दिलचस्प बात थी, वह ये थी कि लड़की ने अपने Skills के तौर पर यह बताया है कि वह IQOO Z10 फोन यूज करती है और उसके फोन की बैटरी 7300 mAH की है। इसके साथ ही लड़की ने अपनी CV में आगे कुछ ऐसा लिखा कि कंपनी वाले अब उसे जॉब देने के लिए ढूंढ रहे हैं। दरअसल, लड़की ने लिखा कि वह ऑफिस ऑवर के बाद भी काम करने के लिए तैयार है। इस वायरल पोस्ट को लेकर लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां कई लोगों ने इसे एक मार्केटिंग स्ट्रैटजी बताया तो कई लोगों ने लड़की की CV पर किए हुए मेहनत की खूब तारीफ की।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

सीमा और सचिन ने क्या रखा अपनी बेटी का ऑफिशियल नाम? नामकरण के बाद किया यह खुलासा

Accident तो होते रहता है लेकिन IPL नहीं छूटना चाहिए! मैच देखने के लिए बैंडेज-पट्टी बांधे स्टेडियम पहुंचा शख्स