1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूल्हे राजा ने तो हर किसी को फेल कर दिया, ऐसे हुए तैयार कि हर जगह हो गए वायरल

दूल्हे राजा ने तो हर किसी को फेल कर दिया, ऐसे हुए तैयार कि हर जगह हो गए वायरल

एक दूल्हे का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और आप जब दूल्हे को देखेंगे तो आपकी नजरें नहीं हटेंगी क्योंकि आपने आज तक ऐसा दूल्हा नहीं देखा होगा। आइए फिर आपको दूल्हे के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@HEMLATAJK वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

जब से सोशल मीडिया का युग आया है, किसी से कुछ नहीं छिपता है। लोगों को जब भी कुछ अतरंगी या फिर बहुत ही हटके दिखता है तो लोग तुरंत फोन निकालकर उसे रिकॉर्ड कर लेते हैं और इसके बाद क्या होता है, वो तो आपको भी पता है। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होता है और अगर लोगों का ध्यान खींच गया तो फिर वीडियो का वायरल होना तय है। इसी प्रोसेस के तहहत हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होते हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आप अब तक न जानें कितनी शादियों में गए होंगे और न जानें कितने दूल्हे और दुल्हन को देखा होगा। हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए बहुत ही अच्छे से तैयार होता है लेकिन एक दूल्हा कुछ ऐसे तैयार हो गया कि वो सोशल मीडिया पर वायरल ही हो गया। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि दूल्हे ने गले में जो माला पहना है और सिर पर जो पगड़ी है, उन दोनों में लाइट्स लगी हैं और इतना ज्यादा लाइट्स लगी हैं कि उसकी वजह से दूल्हे का ही चेहरा अच्छे से नहीं दिख रहा है और लोग जमकर मजे ले रहे हैं। पहले आप जरा वीडियो देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @hemlatajk नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'लगता है दुल्हे राजा की पोस्टिंग बिजली विभाग में है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को खूब सारे लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- लाइन मैन होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- कोई लाइट काट न दे। तीसरे यूजर ने लिखा- दूल्हे राजा बिजली विभाग के ही कर्मचारी लग रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- बचपन से ही light के साथ खेलने का शौक था लेकिन अब जाकर हुनर दिखाने का मौका मिला है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

वॉश बेसिन में क्यों होता है ये छोटा सा छेद? देखा खूब होगा मगर नहीं जानते होंगे जवाब

बाथरूम तो खूब देखे होंगे मगर ऐसा नहीं देखा होगा, Video देख समझ आएगा क्यों