हम सभी लोग सुबह से लेकर शाम तक बहुत सारी चीजों को देखते हैं और उनका इस्तेमाल भी करते हैं लेकिन उन्हें कभी गौर से नहीं देखते हैं। अगर हम रोज यूज करने वाली चीजों को गौर से देखेंगे तो उनके डिजाइन को देखकर मन में कई सवाल आ सकते हैं लेकिन हम उसे नॉर्मल डिजाइन समझकर इग्नोर कर देते हैं और हमें उस चीज के होने के पीछे का कारण नहीं पता होता है। आज हम आपको बाथरूम में रखी एक ऐसी ही चीज के बारे में बताएंगे जो आपने अब तक कभी नोटिस नहीं किया होगा। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वॉश बेसिन को कभी गौर से देखा है?
आप सभी के घर में बाथरूम तो होगी ही जिसका आप दिन में कई बार यूज भी करते होंगे। सुबह ब्रश करने से लेकर हाथ धोने तक, आप कई बार बाथरूम में जाते होंगे और वहां लगे वॉश बेसिन का यूज करते होंगे मगर क्या आपने कभी उसी वॉश बेसिन को गौर से देखा है? अगर आपने उस वॉश बेसिन को गौर से कभी देखा है तो फिर आपने देखा होगा कि उस बेसिन के सेंटर में ऊपर की तरफ एक छोटा सा छेद बना होता है। क्या आप जानते हैं कि यह छोटा सा छेद आखिर क्यों होता है? चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।

वॉश बेसिन में क्यों होता है ये छोटा छेद?
आप अगर यह सोच रहे हैं कि बेसिन में वो जो छोटा सा छेद होता है, वो बस डिजाइन के लिए होता है तो ऐसा नहीं है। आपको बता दें कि उस छोटे से छेद को 'ओवरफ्लो होल' कहा जाता है। आइए अब आपको इसे होने का कारण भी बता देते हैं। दरअसल यह छेद सुरक्षा उपाय के तौर पर काम करता है। अगर कभी नल खुला रह जाए या फिर मेन ड्रेन बंद हो तो यह छेद पानी को बाहर फैलने से रोकता है। इस छोटे से छेद की वजह से पानी पाइप में पहुंच जाता है और ड्रेनेज में चला जाता है।
(नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
ये भी पढ़ें-
बाथरूम तो खूब देखे होंगे मगर ऐसा नहीं देखा होगा, Video देख समझ आएगा क्यों
आजकल के बच्चे भी बड़े कमाल के होते जा रहे हैं, बनाया ऐसा Video कि नहीं रुकेगी हंसी