1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Geometry Box में क्यों होती है V शेप वाली ये चीज? शायद ही किसी ने किया होगा इसका इस्तेमाल

Geometry Box में क्यों होती है V शेप वाली ये चीज? शायद ही किसी ने किया होगा इसका इस्तेमाल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 13, 2026 04:06 pm IST,  Updated : Mar 13, 2026 04:06 pm IST

आप सभी लोग जब स्कूल में रहे होंगे तो आपके पास ज्योमेट्री बॉक्स भी रही होगी और उसमें मिलने वाली सभी चीजों का नाम भी पता होगा, सिर्फ एक चीज को छोड़कर। आज हम आपको उसके बारे में बताने वाले हैं।

Geometry Box Facts- India TV Hindi
ज्योमेट्री बॉक्स में क्यों होता है ये V शेप वाली चीज Image Source : PEXELS

स्कूल के दिनों में बच्चों के पास अपने दोस्तों को फ्लेक्स करने के लिए ज्यादा चीजें तो होती नहीं है तो वो चाहते हैं कि उनके पास यूनिक लंच बॉक्स, पानी की बोतल और साथ में एक गजब का ज्योमेट्री बॉक्स होना चाहिए ताकि वो अपने दोस्तों को बड़ी ही खुशी के साथ वो दिखा सके। लड़कों को तो यूनिक और महंगा ज्योमेट्री बॉक्स रखने में अलग ही खुशी मिलती है। आपको भी शायद अपने बचपन के दिन अब तक याद आ गए होंगे। अब अगर आप यह सोच रहे हैं कि हमने अचानक ज्योमेट्रो बॉक्स की चर्चा क्यों शुरू की तो आपको बता दें कि उसी बॉक्स में मिलने वाली एक ऐसी चीज के बारे में बताने वाले हैं जो आपको नहीं पता होगा।

ज्योमेट्री बॉक्स में होते हैं अलग-अलग आइटम

हर ज्योमेट्री बॉक्स में, जब हम उसे खरीदते हैं तब, उसमें कुछ कॉमन आइटम रहते ही हैं। इसमें से एक स्केल यानी रूलर होता है जिससे हम लोग लाइन खींचते हैं। इसके अलावा एक प्रोटेक्टर होता है जिसे कई लोग चांद भी कहते हैं और ये 0 से 180 डिग्री तक मार्क करने के काम आता है। सबसे ज्यादा यूज होने वाला आइटम कम्पास भी होता है। इसके अलावा उसमें सेट स्क्वायर भी होता है जो 60 डिग्री और 45 डिग्री के दो होते हैं। लेकिन इनके अलावा उसी ज्योमेट्री बॉक्स में एक आइटम ऐसा भी होता है जिसका कई लोगों को नाम तक नहीं पता होता है और यूज भी नहीं किया होता है। आज हम उसी के बारे में बताते हैं।

कौन सा और क्यों होता है ये आइटम?

आपको याद हो तो ज्योमेट्री बॉक्स में कंपास जैसा दिखने वाला ही एक और आइटम होता है जो V शेप में होता है मगर उसका यूज कभी नहीं किया होगा। आज हम आपको उसके बारे में ही बताने वाले हैं। ज्योमेट्री बॉक्स में मिलने वाला वो V शेप का उपकरण 'डिवाइडर' होता है। इसके दोनों सिरों पर नुकीली नोक होती है और जरूरत के हिसाब से इन्हें एडजस्ट किया जा सकता है। इसका डिज़ाइन कंपास से थोड़ा अलग होता है क्योंकि कंपास के एक सिरे पर पेंसिल लगाने की जगह होती है लेकिन डिवाइडर के दोनों सिरों पर नुकीली नोक होती है। आइए अब इसका यूज बताते हैं। इसका इस्तेमाल लंबाई को मापने या उनकी तुलना करने के लिए किया जाता है। मतलब दो प्वाइंट की दूरी को मापने के लिए या उनकी तुलना करने के लिए इस डिवाइडर को दिया जाता है।

Geometry Box Facts
Image Source : PEXELSV शेप वाले इस उपकरण को डिवाइडर कहते हैं और यह दूरी मापने के लिए होता है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट पर आधारित है और इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Viral Video: सड़क पर ही बुजुर्ग को पीटने लगी खूबसूरत मॉडल, गुस्सा देखकर हैरान हुए लोग

LPG सिलेंडर की अफवाह साइबर ठगों का बुना हुआ झांसा है, दिल्ली पुलिस ने पोस्ट के जरिए लोगों को किया सावधान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।