1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: सड़क पर ही बुजुर्ग को पीटने लगी खूबसूरत मॉडल, गुस्सा देखकर हैरान हुए लोग

Viral Video: सड़क पर ही बुजुर्ग को पीटने लगी खूबसूरत मॉडल, गुस्सा देखकर हैरान हुए लोग

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Mar 13, 2026 03:03 pm IST,  Updated : Mar 13, 2026 03:14 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक खूबसूरत मॉडल, एक बुजुर्ग की पिटाई करते हुए दिखाई दे रही है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स काफी कमेंट्स कर रहे हैं।

Viral Video - India TV Hindi
बुजुर्ग को पीटती मॉडल Image Source : MONICA_KABIR_/INSTAGRAM

मॉडलिंग का प्रोफेशन चकाचौंध और ग्लैमर से भरा होता है। ऐसे में अगर कोई मॉडल बीच सड़क पर किसी बुजुर्ग की पिटाई करने लगे तो वो न्यूज बन जाती है। दरअसल बांग्लादेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि इन्फ्लुएंसर मोनिका कबीर एक बुजुर्ग व्यक्ति को सरेआम पीट रही हैं। 

क्या हुआ था?

दरअसल एक मॉडल मोनिका कबीर एक रील बनाने के लिए कैमरे के सामने पोज दे रही होती हैं, इसी दौरान एक बुजुर्ग काफी सटकर उनके पास से गुजरता है। इस बात से मॉडल भड़क जाती है और बुजुर्ग के ऊपर हमला कर देती है। मोनिका ने बुजुर्ग पर हमला क्यों किया, ये बात इंटरनेट यूजर्स को समझ नहीं आ रही। 

इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी कमेंट्स भी आ रहे हैं। कुछ लोग मॉडल की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग बुजुर्ग को पीटने की वजह से मॉडल की आलोचना भी कर रहे हैं। 

_sylviabreathsinfiction_नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है वो गलत है! बहादुरी दिखाने के चक्कर में वो जोकर बन गई।"

nas01rin नाम के एक यूजर ने लिखा, "वो आपको देख नहीं रहा था। उसने बस एक पल के लिए आपकी तरफ देखा और फिर अपने काम में लग गया। आप व्यूज़ के लिए उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रही हैं। आप बांग्लादेश सिर्फ पब्लिसिटी के लिए आई हैं और कुछ नहीं। ज़ाहिर है आप बेहद खूबसूरत हैं और लोग आपको एक पल के लिए देखेंगे ही। और आप वायरल होने के लिए उनका इस्तेमाल कर रही हैं। अपनी ज़िंदगी जियो।"

naser_maruf नाम के यूजर ने लिखा, "उसने कुछ नहीं किया। तुम एक लड़की हो, इसका मतलब यह नहीं कि तुम कुछ भी कर सकती हो।"

muradu नाम के यूजर ने लिखा, "मैंने उस वीडियो को पांच से ज़्यादा बार देखा, सिर्फ़ यह समझने के लिए कि आखिर हुआ क्या था। मुझे ये समझ आया। उस आदमी के दोनों तरफ काफी जगह थी, और वो सीधा चल रहा था, यानी उसने उसे साफ देखा और उसकी तरफ बढ़ता रहा। उसका बैग उसके कंधे से छू गया और देखो उसने उसके चेहरे को कैसे देखा और उसके हाव-भाव कैसे हुए। उसने जानबूझकर ऐसा किया और उसने जो कुछ भी किया, वो कोई भी कर सकता है। हम सब जानते हैं कि वो सोशल मीडिया पर है, इसलिए वो छोटी-छोटी बातों पर ज़्यादा प्रतिक्रिया देती है और उसे मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं हैं, जिसकी वजह से वो मेट्रो रेल में बंदर की तरह लटकती रहती है। लेकिन इस मामले में मैं उसका साथ दूंगा। वो गलत नहीं थी।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई के प्रीमियम लैपटॉप का हाल देख लेंगे तो नहीं रुकेगी आपकी हंसी, देखें वायरल Video

बाथरूम में शख्स बना चिट्टी, उसके हेयरस्टाइल बदलने का Video आपको भी आएगा पसंद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।