1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वाशिंग मशीन में आखिर क्यों होती हैं ये लाइनें? कोई नहीं जानता होगा इसका जवाब

वाशिंग मशीन में आखिर क्यों होती हैं ये लाइनें? कोई नहीं जानता होगा इसका जवाब

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 10, 2026 02:49 pm IST,  Updated : Mar 10, 2026 02:49 pm IST

आज के समय में लगभग हर किसी के घर में आपको वाशिंग मशीन देखने को मिल ही जाएगा। आपके घर में भी वाशिंग मशीन जरूर होगा तो फिर आपको हम वाशिंग मशीन से जुड़ी एक गजब की जानकारी देने वाले हैं।

Washing Machine facts- India TV Hindi
वाशिंग मशीन में क्यों होती हैं ये लाइनें? Image Source : IG/JAISWALELECTRONICS_

हर दिन इंसान कई सारी चीजों को देखता है और उन्हें यूज करता है मगर उन्हीं चीजों से जुड़ी कुछ जानकारियां इंसान को नहीं होती है। अकसर लोग उसे डिजाइन समझकर ऐसे ही इग्नोर कर देते हैं और जब कोई तीसरा आदमी उसके बारे में बताता है तो फिर वो आदमी हैरान हो जाता है कि अरे यह तो मुझे पता ही नहीं था। आपके साथ भी ऐसा कभी न कभी या फिर कई बार हुआ होगा और आज एक बार फिर से होगा। दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो में शख्स वाशिंग मशीन को लेकर कुछ ऐसा बताया जो आपको पता नहीं होगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि उसमें ऐसा क्या है।

वाशिंग मशीन में क्या होती हैं लाइनें?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें शख्स ने वाशिंग मशीन को लेकर कुछ ऐसा बताया जो किसी को नहीं पता होगा। वायरल वीडियो में शख्स सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन दिखाता है। इसके बाद वो उन लाइनों को दिखाता है जो बीच में बनी हैं और लोगों से पूछता है कि क्या कोई यह जानता है कि वो क्यों होते हैं। इसके बाद वो खुद बताता भी है। वो बोलता है कि कई बार कपड़े ज्यादा गंदे हो जाते हैं जैसे कॉलर और हाथ के कब्जे तो वो वाशिंग मशीन में सीधे डालने पर वो साफ नहीं होते हैं। ऐसे में उन्हें इन लाइनों पर रगड़ सकते हैं जिससे मैल ढीली हो जाएगी और फिर कपड़े अच्छे से साफ हो जाएंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर jaiswalelectronics_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 26 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- कल से करूंगी, आज तक पता नहीं था। दूसरे यूजर ने लिखा- 8 साल हो गए मशीन यूज करते हुए, आज जाकर पता चला मुझे। एक अन्य यूजर ने लिखा- यही मशीन मैं 11 साल से यूज कर रही हूं, आज पता चल रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस शानदार खोज के लिए महिला को कोई पुरस्कार दिलाओ, Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

चलती ट्रेन से लटककर स्टंट कर रहा था लड़का, फिर जो हुआ वो उड़ा देगा होश, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।