1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिला समाज में खुशी की लहर! दुल्हन से इस रस्म में हारा दूल्हा, Video देख लोगों ने लिए मजे

महिला समाज में खुशी की लहर! दुल्हन से इस रस्म में हारा दूल्हा, Video देख लोगों ने लिए मजे

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद कोई कह रहा है कि औरत समाज में खुशी का माहौल है तो कई कह रहा है पूरे मर्द समाज की नाक कटवा दी। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियां कभी सुनी नहीं रहती हैं। यहां सुबह से लेकर शाम तक वीडियो और फोटो का आना-जाना लगा रहता है। हर समय कोई न कोई कुछ पोस्ट करता ही रहता है जो आपके टाइमलाइन पर भी आता होगा। उन्हीं सभी पोस्ट में से कुछ जो बहुत ही अलग होते हैं या फिर ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आपने देखा होगा कि जुगाड़, लड़ाई, स्टंट, डांस, शादी के रस्म के समेत न जानें कितने ही वीडियो वायरल होते हैं। इसके अलावा कई बार मजेदार फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। अभी एक वीडियो वायरल होता है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी ने कई सारी फिल्मों और धारावाहिक में देखा होगा कि शादी के बाद एक अंगूठी वाली रस्म कराई जाती है। इसमें एक थाली में दूध और उसके अंदर अंगूठी डाल दी जाती है। जो अंगूठी को निकाल लेता है, ऐसा बोलते हैं कि उसका राज चलेगा। वीडियो में नजर आता है कि दुल्हन के बाएं हाथ में अंगूठी है और उसने मुट्ठी बंद की हुई है। दूल्हा अपने दोनों हाथों से उसकी मुट्ठी को खोलने की कोशिश करता है। वो पूरी जान लगा देता है मगर वो सफल नहीं हो पाता है। इसका वीडियो वायरल हो गया और अब लोग मजे ले रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर gyanclasss नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 58 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने मजे भी लिए हैं। एक यूजर ने लिखा- महिला समाज में खुशी की लहर। दूसरे यूजर ने लिखा- बहन तेरी ही चलेगी अब घर में। तीसरे यूजर ने लिखा- शुक्र मना बायां हाथ है, दाहिना रहता तो भूल ही जाता तू। चौथे यूजर ने लिखा- ढक्कन में पानी लेके डूब मर नल्ले। एक अन्य यूजर ने लिखा- कांप गया, छोड़ दे बहन।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

जरा इन बहन जी को तो देखिए, इन्होंने तो ट्रेन को ही ट्रेडमिल समझ लिया है, Video वायरल

सुन लो बरेली वालों! लोगों को सावधान करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने किया अनाउंसमेंट, Video वायरल