आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और इस फोन के होने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि दुनिया की तमाम अतरंगी खोज हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती हैं क्योंकि लोग जब भी कुछ अतरंगी देखते हैं, उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं और वहां सबसे अतरंगी चीजें ही वायरल होती हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वीडियो देखे ही होंगे और अब एक नया वीडियो देखने के समय आ गया है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक कढ़ाई नजर आ रही है और उस कढ़ाई के अंदर रखी चीज को बचाने के लिए बंदे ने जो दिमाग लगाया है, उसके लिए उसे 51 तोपों की सलामी मिलनी चाहिए। दरअसल उसने कढ़ाई पर ढक्कन रखा है और छोलनी जैसे एक बर्तन को ऊपर से लगाकर उसे लॉक कर दिया है। उसने एक हैंडल के अंदर से उस बर्तन को डाला है और दूसरे हैंडल की तरफ लाकर उसमें ताला लगा दिया है। उसके इस अतरंगी दिमाग के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर shivabhandari940 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को खबर लिखने से 3 दिन पहले पोस्ट किया गया है और इस वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये देखो मैगी वाली कंजक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार Video, आप भी देखें
सिक्योरिटी गार्ड में टैलेंट तो है, उसकी आवाज सुनने के बाद आप भी तारीफ करेंगे, देखें Video