इंडिया में लगभग हर किसी के पास जुगाड़ करने की कला तो होती ही है। लोगों को जब भी मौका मिलता है, कोई समस्या आती है, जब उन्हें पैसा खर्च नहीं करना होता है या फिर बार-बार काम करने का मन नहीं करता है तो लोग कोई न कोई जुगाड़ खोज ही निकालते हैं। इंडिया के लोग कैसे-कैसे जुगाड़ करते हैं यह जानने का सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म सोशल मीडिया है क्योंकि वहीं पर जुगाड़ के एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी बारिश का समय चल रहा है और इसमें सबसे बड़ी समस्या कपड़ों को सुखाने की होती है। आपने कपड़े धोकर उन्हें छत पर सुखाने के लिए डाल दिए और अचानक बारिश आ गई तो फिर उन्हें तुरंत उतारना पड़ता है। अब कुछ देर बारिश बंद हुई तो फिर से उन्हें छत पर डालना पड़ता है। ऐसे में बार-बार मेहनत करना पड़ता है। अब यही न करना पड़े तो एक महिला ने दिमाग लगाया। उसने एक बड़ी सी पॉलीथीन खरीदी और बारिश के समय वो उसे सभी कपड़ों पर डाल देती है। इस तरह कपड़े उतारने से बच गई। बाद में सिर्फ पॉलीथीन को हटाना ही है जब बारिश बंद हो जाए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर antim_jatin_dhiman नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 56 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अच्छा आईडिया है। दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छा है, जब पानी आए तो ढक दो और पानी न आए तो खोल दो। तीसरे यूजर ने लिखा- आईडिया अच्छा है, रविवार को मैं भी ट्राई करता हूं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भाई को मजाक करना पड़ गया भारी, Video सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट
पेंशन का गलत इस्तेमाल करना कोई चचा से सीखे! वायरल हुआ डांस का एक Video, लोगों ने लिए खूब मजे