1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई को मजाक करना पड़ गया भारी, Video सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

भाई को मजाक करना पड़ गया भारी, Video सोशल मीडिया पर वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 03, 2025 11:00 am IST,  Updated : Jul 03, 2025 11:00 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो टर्किश आइसक्रीम और एक शख्स का है। बंदे ने टर्किश आइसक्रीम वाले के साथ मजाक किया और उसके बाद जो हुआ, वो आप खुद वीडियो में देख सकते हैं।

Turkish ice cream- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका यूज आज के समय में बहुत ही कॉमन हो गया है। जिस तरह लोग आपको फोन के बिना नहीं मिलेंगे, उसी तरह कोई आपको सोशल मीडिया के बिना नहीं मिलेगा। ऐसे बहुत कम लोग होंगे जो सोशल मीडिया से दूर रहते होंगे वरना आजकल तो बच्चे तक सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं। आप भी अगर हर रोज सोशल मीडिया की गलियों में जाते हैं तो फिर आपको यह पता होगा कि हर दिन कई सारे वीडियो और फोटो उधर वायरल होते रहते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग भी उसके मुताबिक रिएक्ट करते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा टर्किश आइसक्रीम वाले के पास गया हुआ है और वो आइसक्रीम ले रहा है। अब टर्किश आइसक्रीम वाले किस तरह से आइसक्रीम देते हैं, यह तो पता ही होगा। यही सब चल रहा था कि वो बंदा वहां फायर करता है। अब वो बंदूक असली है या फिर पटाखों वाली, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई मगर बंदा यह सब करके खुशी से झूमने लगता है और टर्किश आइसक्रीम वाले को यह पसंद नहीं आता है। इसके बाद टर्किश आइसक्रीम वाला गुस्से में आ जाता है और वो उस आदमी को मारने लगता है। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मजाक उतना ही करो जितना सामने वाला बर्दाश्त कर ले।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भूत उतर गया होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- कहां से आते हैं ऐसे लोग। तीसरे यूजर ने लिखा- ज्यादा मजाक कभी कभी उल्टा पड़ जाता है। चौथे यूजर ने लिखा- इसे बोलते हैं लेने का देना पड़ना। वहीं एक यूजर ने लिखा- वो आइसक्रीम वाला क्या करता है फिर?

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पेंशन का गलत इस्तेमाल करना कोई चचा से सीखे! वायरल हुआ डांस का एक Video, लोगों ने लिए खूब मजे

बेटी का था स्कूल का पहला दिन तो बैंड-बाजे के साथ पहुंचाया, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।