1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कुत्ते के खौफ से दुम दबाकर भागा घोड़ा, वायरल Video में दिखी जानवरों की जबरदस्त फाइट

कुत्ते के खौफ से दुम दबाकर भागा घोड़ा, वायरल Video में दिखी जानवरों की जबरदस्त फाइट

जानवरों में इस तरह की जो तकरार देखने को मिल रही है। वह कोई नई बात नहीं। आपने अक्सर सांडों को सड़क पर लड़ते और उत्पात मचाते देखा होगा। इस बार मामला एक घोड़े और कुत्ते के बीच का है।

घोड़े और कुत्ते के बीच छिड़ी जंग- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA घोड़े और कुत्ते के बीच छिड़ी जंग

आए दिन सोशल मीडिया पर अनोखे और हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। ये वीडियो ऐसे होते हैं, जिन पर लोगों की नजरें अपने आप ही ठिठक जाती हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक घोड़े और कुत्ते के बीच हुई जोरदार फाइट देखी जा सकती है। वीडियो में सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस टकराव के बाद घोड़ा घबराकर एक कार के बोनट पर चढ़ जाता है। 

कुत्ते ने घोड़े को दौड़ाया

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खुली सड़क पर घोड़ों का एक झुंड कहीं जा रहा होता है। तभी एक घर का पालतू कुत्ता भौंकते हुए दौड़कर घर से निकलता है और उन घोड़ों पर भौंकने लगता है। ऐसे में एक घोड़ा उसके भौंकने से डर जाता है और अपना रास्ता बदलकर भागने लगता है। इसी भागदौड़ में घोड़ा एक कार के बोनट पर चढ़कर भागता है और कुत्ता उसके पीछे-पीछे लगा रहता है। जब घोड़ को कुत्ता घेर लेता है तो घोड़ा अपने पैर उठाकर उस पर हमला बोल देता है और उसे कहीं दूर उठाकर फेंक देता है। वीडियो इसा प्वाइंट पर खत्म हो जाता है। 

वीडियो पर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया  

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करीब 8 लाख लोगों ने देखा और 5 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- कुत्ते ने तो घोड़े को उसकी नानी याद दिला दी। दूसरे ने लिखा- कुत्ते ने घोड़े को भगा-भगा कर उसकी हालत पतली कर दी। तीसरे ने लिखा- शरीर बड़ा होने से कुछ नहीं होता, लड़ने के लिए कलेजा चाहिए होता है। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

'दीदी के इस आविष्कार के लिए एक नोबल तो बनता है', घर की सफाई कर रही महिला का जुगाड़ देख हैरान रह गए लोग

इस बैलगाड़ी के मालिक को शत-शत नमन, बैल को धूप से बचाने के लिए लगाया तगड़ा जुगाड़, वायरल तस्वीर ने जीता लोगों का दिल