1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नीली आंखों वाले इस कुत्ते पर फिदा हुई इंटरनेट की जनता, वायरल Video पर लोगों ने खूब लुटाया प्यार

नीली आंखों वाले इस कुत्ते पर फिदा हुई इंटरनेट की जनता, वायरल Video पर लोगों ने खूब लुटाया प्यार

सोशल मीडिया पर कुत्तों के वायरल वीडियो तो आपने तमाम देखे होंगे। जो अपनी अनोखी हरकतों, प्यारी शक्लों या होशियारी की वजह से इंटरनेट पर छा चुके होंगे। लेकिन इस तरह का कुत्ता बेहद ही कम देखने को मिलता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये कुत्ता- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये कुत्ता

सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत कुत्ते का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। कुत्ते की नीली आंखें और भेड़िए जैसी शक्ल ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। वायरल वीडियो में दिख रहा यह कुत्ता अपनी अनोखी खूबसूरती और मासूमियत की वजह से सोशल मीडिया सेंसेशन बना हुआ है। 

इंटरनेट पर तहलका मचा रहा कुत्ते का यह वीडियो

वायरल वीडियो में दिख रहा यह कुत्ता एक घर के अंदर नजर आ रहा है। जहां देखने में बेहद ही प्यारा लग रहा है। इसकी चमकदार नीली आंखें और भेड़िए जैसी शक्ल इसे और भी खूबसूरत बना रही है। कुत्ते का फर भूरा और घना दिख रहा है, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम कर रहा है। वीडियो में कुत्ता कैमरे की तरफ ही देख रहा है। जहां उसकी मासूमियत भरी नजरों ने हर किसी को अपनी ओर खींच लिया। कुत्ता देखने से हाइब्रिड नस्ल का लग रहा है। 

नीली आंखों के जादू में खो गई पब्लिक

कुत्ते के इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे 18 लाख लोगों ने देखा और 86 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। यूजर्स इस कुत्ते की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा, "इन नीली आंखों में तो जादू है, ऐसा लगता है ये कुत्ता कुछ कहना चाहता है!" वहीं, किसी ने मजाक में कहा, "ये तो किसी हॉलीवुड फिल्म का स्टार लगता है।" जबकि कुछ अन्य लोगों का कहना है कि यह हस्की और भेड़िया का मिश्रण हो सकता है, तो कुछ ने इसे एक दुर्लभ नस्ल बताया।

क्या हो सकती है कुत्ते की नस्ल

इस कुत्ते की सबसे बड़ी खासियत है इसकी नीली आंखें, जो आमतौर पर हस्की या भेड़िया जैसी नस्लों में देखी जाती हैं। इसका घना फर और मजबूत कद-काठी इसे जंगली जानवरों जैसा लुक देता है, लेकिन इसकी मासूमियत इसे एक प्यारा पालतू जानवर बनाती है। वीडियो में कुत्ता शांत और उत्सुक नजर आ रहा है, जो इसकी जिज्ञासु प्रकृति को दिखा रहा है। हालांकि इसकी असली नस्ल अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है। कुत्ते की शक्ल और नीली आंखों को देखते हुए जानकारों का मानना है कि यह हस्की, अलास्कन मालाम्यूट, या भेड़िया-कुत्ते का मिश्रण (वुल्फ-डॉग हाइब्रिड) हो सकता है। हस्की नस्ल के कुत्तों में नीली आंखें और घना फर आम है, लेकिन इसकी भेड़िया जैसी बनावट इसे और खास बनाती है। हालांकि, बिना डीएनए टेस्ट के इसकी नस्ल की पुष्टि करना मुश्किल है। कुछ लोग इसे पालतू जानवरों की एक दुर्लभ नस्ल भी मान रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

'मौत आई तो क्या हुआ Reel तो बन गई ना', समुद्र किनारे चट्टानों पर खड़ी होकर रील बना रही लड़की तेज लहरों के साथ बही

पहले दिल चुराया और अब मुर्गी, ब्रेकअप से खफा शख्स ने एक्स गर्लफ्रेंड के साथ कर दिया ऐसा कांड, पुलिस ने किया अरेस्ट