1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सब्जी काटने के इस तरीके के बारे में आपने कभी सोचा? चंद मिनटों में ही काटकर रख देंगे किलो के किलो तरकारी

सब्जी काटने के इस तरीके के बारे में आपने कभी सोचा? चंद मिनटों में ही काटकर रख देंगे किलो के किलो तरकारी

सब्जी काटने के इस तरीके के बारे में शायद ही कभी किसी ने सोचा होगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स ने भिंडी की सब्जी काटने के लिए जो किया वह चर्चा का विषय बन गया।

चारा मशीन में सब्जी काटते दिखा युवक- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA चारा मशीन में सब्जी काटते दिखा युवक

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा वायरल होते रहता है, जिसे देख लोग हैरान रह जाते हैं। आमतौर पर लोग अपने किचन में सब्जी काटने के लिए चाकू या फिर पहसुल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन एक शख्स ने अपने यहां सब्जी काटने के लिए जो तरीका आजमाया वह देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। शख्स के सब्जी काटने का यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। 

सब्जी काटने के लिए शख्स ने आजमाया यह तरीका

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भिंडी की सब्जी काटने के लिए चाकू की जगह चारा मशीन का इस्तेमाल कर रहा है। आप देख सकते हैं कि एक लड़का चारा मशीन के हैंडल को पकड़ कर उसे घुमा रहा है। वहीं, शख्स उस चारा मशीन में भिंडी डाले जा रहा है। देखते ही देखते लड़का भिंडी को काटकर उसका ढेर लगा देता है। वीडियो को देख लोग हैरान रह गए क्योंकि लोगों ने सब्जी काटने के इस तरीके को पहली बार देखा है। देखना तो छोड़िए इस बारे में तो किसी ने सोचा तक भी नहीं होगा कि सब्जी काटने के लिए कोई चारा मशीन का भी इसेत्माल कर सकता है।  

वीडियो देख लोगों ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- लगता है भिंडी की सब्जी पूरे गांव के लिए बनानी है। दूसरे ने लिखा- ऐसे सब्जी कौन काटता है भाई। तीसरे ने लिखा- सब्जी काटने का यह तरीका काफी कैजुअल है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

Optical Illusion: अंगूर में छुपी हुई है एक बिल्ली, 30 सेकेंड में खोजने वालों के पास होगी बाज जैसी नजर

Video: रब ने बना दी जोड़ी, दोनों पति-पत्नी निकले गंजेड़ी, साथ में चिलम मारते दिखा कपल