1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दोनों हाथ नहीं हैं मगर फिर भी बाइक चलाता दिखा बंदा, Video हो गया खूब वायरल

दोनों हाथ नहीं हैं मगर फिर भी बाइक चलाता दिखा बंदा, Video हो गया खूब वायरल

अभी एक बंदे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे कि ये ऐसा कर कैसे पा रहा है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@CHOUDHRISANDY वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

कई बार सड़क पर जाते समय लोगों को कुछ न कुछ ऐसा दिख जाता है जो उनका ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है। आमतौर पर ऐसा देखने को नहीं मिलता इसलिए लोग उसका वीडियो बना लेते हैं और फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। इसके बाद उस एक वीडियो को सोशल मीडिया पर बैठी जनता देखती है और कई बार वीडियो को दूसरे लोग भी अपने अकाउंट से पोस्ट करने लगते हैं। ऐसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी होते हैं। आपने अब तक ऐसे खूब सारे वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में नजर क्या आया?

सड़क पर कहीं जाते समय कई सारे लोगों को बाइक चलाते हुए देखते ही हैं। कई सारे लोग दोनों हाथों को हवा में उठाकर बाइक चलाते हैं मगर क्या कभी ऐसे किसी शख्स को देखा है जिसके दोनों हाथ न हो और वो फिर भी बाइक चला रहा हो? हैरान हो गए लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में तो ऐसा ही नजर आया है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा बाइक चला रहा है और उसके दोनों हाथ नहीं है। वो जिस आराम से बाइक को चला रहा है उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे बाइक को चलाने के लिए हाथ की जरूरत ही नहीं है। अब इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChoudhriSandy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'वीडियो को देखने के बाद आप कॉमेंट किए बगैर नहीं रह सकेंगे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यहां पर ऐसे चलना तो दूर, ऐसे कर पाना ही मुश्किल है। दूसरे यूजर ने लिखा- इनके हौसले को सलाम है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये कैसे संभव है। चौथे यूजर ने लिखा- लेकिन ये कैसे कर ले रहा है, यह तो नामुमकिन है। एक अन्य यूजर ने लिखा- मौत से खेल रहा है भाई।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी रिपोर्ट्स पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

I Love You का आया मैसेज मगर ऐसे किया रिजेक्ट की स्क्रीनशॉट हो गया वायरल, आप भी देखिए

आखिर किस महान इंसान के दिमाग में आया होगा ऐसा ख्याल? शादी का कार्ड जरा आप भी देखिए