1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आखिर किस महान इंसान के दिमाग में आया होगा ऐसा ख्याल? शादी का कार्ड जरा आप भी देखिए

आखिर किस महान इंसान के दिमाग में आया होगा ऐसा ख्याल? शादी का कार्ड जरा आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 07, 2025 12:00 pm IST,  Updated : Nov 07, 2025 12:00 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शादी का कार्ड नजर आ रहा है औ आप जब उस कार्ड को देखेंगे तो उस आदमी के बारे में सोचेंगे जिसके दिमाग में यह ख्याल आया होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@REALTOFANOJHA

इस दुनिया में लोग जितनी भी कलाकारी करते हैं या फिर अनोखा दिमाग लगाकर कुछ भी करते हैं, वो एक न एक दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाता है और उसे देखे के बाद लोग रिएक्ट भी करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो तमाम तरह के पोस्ट आपकी फीड पर आते होंगे और उन्हें देखने के बाद आपको अंदाजा लगता होगा कि इस दुनिया में कितने कलाकार लोग छिपे हुए हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो हैरान होना तय है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शादी का कार्ड नजर आता है जो एक कवर के अंदर है। इसके बाद जैसे ही वो कार्ड कवर से बाहर निकलता है, देखने वाला हर इंसान हैरान हो जाता है क्योंकि उस कार्ड का थीम आधार कार्ड का था। जी हां, जैसा आधार कार्ड दिखता है(बड़ा वाला) वैसा ही शादी का कार्ड बनाया गया है। आधार कार्ड की लंबाई, चौड़ाई और उसकी डिजाइन में कार को डिजाइन किया गया है और जहां पर शख्स की फोटो होती है, वहां पर दूल्हा और दुल्हन की फोटो नजर आ रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'आधार कार्ड नहीं है, यह शादी का कार्ड है। अमेरिका क्या कहता था?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गजब करते हैं लोग, कुछ भी। दूसरे यूजर ने लिखा- ओह तेरी, ये तो बहुत ही बड़ा कलाकार निकला। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह यार, आधार कार्ड के स्टाइल में कार्ड छपा लिया। चौथे यूजर ने लिखा- अलग ही जलवा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी रिपोर्ट्स पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इंडिया में जुगाड़ की कोई सीमा नहीं है, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक नया Video

मुझे लग रहा था मैं ही गरीब हूं लेकिन! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video, देख आप भी हैरान हो जाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।