इंडिया वालों के अंदर आपको एक कॉमन खूबी जरूर देखने को मिलेगी जिसे हम जुगाड़ के नाम से जानते हैं। जुगाड़ एक ऐसी चीज है जो हर किसी को आती है और जरूरत पड़ने पर या फिर पैसा बचाने के मामले में लोग अजब-गजब जुगाड़ कर लेते हैं। अब कौन कैसा जुगाड़ करता है, कौन सा जुगाड़ फालतू का है और कौन सा जुगाड़ कारगर है ये सब जानने के लिए एक ही पता है और वो सोशल मीडिया है। सोशल मीडिया पर हर दिन जुगाड़ का कोई न कोई वीडियो पोस्ट होता ही है और कोई न कोई वीडियो वायरल होता हुआ देखने को भी मिल जाता है। अभी भी जुगाड़ का ही एक वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
बंदे ने ऐसा क्या जुगाड़ किया?
अब जितने लोग गांवों में रहे हैं या फिर रहते हैं और खेतों में काम किया है तो वो जानते होंगे कि दोपहर में खेतों में काम करने में काफी दिक्कत होती है क्योंकि धूप बहुत तेज लगती है। अब इसी धूप से बचने के लिए बंदे ने दिमाग दौड़ाया और जुगाड़ कर लिया। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक बंदे ने अपने सिर पर पीछे की तरफ छाते को फिक्स कर दिया है और खेत में काम करने से पहले ही वो उसे खोल लेता है। इसके बाद वो खेत में खाद डालता हुआ नजर आता है। इसी कारण वीडियो भी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChandanVer25374 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'कितने तेजस्वी लोग हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 33 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गजब की टेक्नोलॉजी है भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- कहां कहां से आते हैं ऐसे लोग। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई से काम सारे करवा लो बस इसे धूप नहीं लगनी चाहिए। चौथे यूजर ने लिखा- एक से बड़े एक नौटंकी बाज लोग हैं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी रिपोर्ट्स पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
मुझे लग रहा था मैं ही गरीब हूं लेकिन! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video, देख आप भी हैरान हो जाएंगे
ये आशिक लोग अब और कहां-कहां अपनी प्रेमिका का नाम लिखेंगे? वायरल Video देख हिल जाएगा दिमाग