Desi Jugaad Video: कहते हैं 'ग्रामीण लोगों का दिमाग शहरियों के मुकाबले काफी तेज होता है...!' इस बात को चरितार्थ करती एक महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। महिला ने लोगों के किचन में इस्तेमाल होने वाले गैस चूल्हे के जैसा ही 5 बर्नर का एक चूल्हा देसी जुगाड़ से बनाया है। इस चूल्हे की खास बात इसमें प्रयुक्त मैटेरियल है। बता दें कि इस महिला ने साधारण ईंट और मिट्टी का प्रयोग कर इस चूल्हे को तैयार किया जो देखने में बड़ी-बड़ी कंपनियों के चूल्हों के जैसा ही दिखाई देता है। महिला के इस टैलेंट को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @hazratmondal02 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में सबसे पहले महिला फावड़े से जमीन पर प्लस (+) की आकृति बनाती है। इसके बाद मिट्टी के अतिरिक्त टुकड़ों को निकालने के बाद वो पानी का छिड़काव कर गीली मिट्टी से लेपन कर देती है। असली इंजीनियरिंग तब शुरू हुई जब महिला ने सरिया और बांस के छोटे टुकड़ों से बर्नर की डिजाइन को आकार दिया। ये काम होते ही बर्नर को फिनिशिंग दी जाती है और लोहे के बर्नर को ऊपर रखते ही तैयार हो गया '5 बर्नर का देसी चूल्हा।'
इस वीडियो को देखने के बाद इसे 54.6 मिलियन से भी अधिक व्यूज मिले हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने 5 बर्नर का चूल्हा बनाने वाली महिला की तारीफ की। वहीं, कई यूजर्स ने सवाल उठाते हुए पूछा कि, आग जल जाने के बाद जब चूल्हा बूझ जाएगा, तो राख कैसे निकालेंगे। वहीं, कुछ लोग ये भी पूछते नजर आए कि, बाकी तीन चूल्हों में आग कैसे जलेगी?
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी रिपोर्ट्स पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Patna Airport पर खड़े हेलीकॉप्टर्स का Video हो रहा वायरल, देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच छिड़ी बहस
संपादक की पसंद