A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसे काम का नतीजा भी कुछ ऐसा ही होता, Video देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे

ऐसे काम का नतीजा भी कुछ ऐसा ही होता, Video देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे

एक बंदे का वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप खुद कहेंगे कि ऐसी हरकत करने का नतीजा कुछ ऐसा ही होता है। आइए आपको बताते हैं कि बंदे ने ऐसा क्या किया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@DEADLYKALESH वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में कितने बेवकूफ लोग हैं और वो कितनी बड़ी बेवकूफी कर सकते हैं, अगर किसी को भी यह जानना है तो ज्यादा कुछ करने की जरूर नहीं है। लोग बस अपने फोन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ओपन कर लें और कुछ देर स्क्रोल करने के बाद ऐसा कोई न कोई वीडियो तो नजर आ ही जाएगा जिसमें कोई न कोई बेवकूफी भरी हरकत करते हुए नजर आ जाएगा। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उसमें एक बंदे ने कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद आपको उस पर गुस्सा भी आएगा और यह भी सोचेंगे कि ऐसी हरकत करने पर ऐसा ही कुछ होता है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा किसी पुल की बाऊंड्री के ऊपर खड़ा है। वो मुड़ता है, उसे दिखता है कि नीचे से एक वैन जा रही है और वो बिना कुछ सोचे फिल्मी स्टंट मारते हुए कूद जाता है। फिल्मों में जैसे दिखता है कि कोई ऐसा कूदता है तो सीधे गाड़ी पर लैंड करता है मगर इसके साथ ऐसा नहीं हुआ। कुछ सेकंड से इसका हिसाब बिगड़ जाता है और वो जोर से जमीन पर गिरता है। उसकी हालत देखकर ऐसा लगता है कि चोट बहुत गंभीर आई होगी। उसकी हड्डियां भी जरूर ही टूटी होंगी। अब यह वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिली मगर वीडियो जरूर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Deadlykalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 47 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह देखना बहुत दर्दनाक है, वो शायद फिर से खड़ा नहीं हो पाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- लगता है कल रात को अक्षय कुमार की एक्शन फिल्म देखी थी, उसका बुखार अभी उतरा नहीं था। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसे गधे लोग होते हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऊंचे लोगों की ऊंची पसंद! वायरल हो रहे Video को देख आप भी हो जाएंगे हैरान, लोगों ने किया रिएक्ट

नमूने लोगों की कोई कमी नहीं है, अब इसी की हरकत देख लीजिए, आपको भी आ जाएगा गुस्सा