सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब आपको क्या देखने को मिल जाए, कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है। हर स्क्रोल के बाद कुछ नया और अलग देखने को मिल ही जाता है। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। कभी हंसी-मजाक का वीडियो वायरल होता है तो कभी डांस और अतरंगी हरकत करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर सभी तरह के वायरल वीडियो आपके टाइमलाइन पर भी आते होंगे और आप भी देखते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा किसी दुकान पर कचौड़ी खाने गया है और वो दुकानदार से पूछता है कि सब्जी कितनी बार भी ले सकते हैं? दुकानदार बोलता है कि जब तक तुम्हारे पास कचौड़ी है, सब्जी की कोई कमी नहीं है। अब इसके बाद वो शख्स शुरु करता है अपना खेल। वो थोड़ी सी कचौड़ी खाता और सब्जी खत्म कर देता है। ऐसा वो 4 बार करता है और चौथी बार का देखकर तो आप भी हैरान हो जाएंगे। एक कचौड़ी खाने के बाद वो दूसरे के लिए बोलता है तो दुकानदार भी हाथ जोड़ लेता है। इतना ही नहीं वो दोबारा वहां आने के लिए मना भी करता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @mohbhangpiya नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'आर्थिक स्थिति।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यूपी वाले। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं भी इतना ज्यादा तो नहीं लेकिन ऐसा ही करता हूं। तीसरे यूजर ने लिखा- एक बार ऐसे ही प्रयागराज में हम 3 दोस्तों ने किया था, अगला हाथ जोड़ कर खड़ा हो गया।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
कहीं यही तो सफलता की सीढ़ी नहीं? मिस्त्री की बनाई सीढ़ियां आपके भी उड़ा देंगी होश, देखें Video
औरत के वेष में मर्द है ये! स्कूटी लहराती लड़की का Video वायरल, लोगों को नहीं हुआ यकीन