आज के समय में हर दिन लोग अपना कुछ समय तो सोशल मीडिया पर बिता ही लेते हैं। कुछ लोग अपने दूर के दोस्तों और रिश्तेदारों से बात करते हैं तो कुछ लोग रील्स स्क्रोल करके अपना मनोरंजन करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और वहां पोस्ट होने वाले अलग-अलग वीडियो को देखते हैं तो फिर आप यह जानते होंगे कि वहां हर दिन अलग-अलग कई वीडियो वायरल होते हैं। किसी वीडियो में जुगाड़ नजर आता है तो किसी वीडियो में लोग लड़ते हुए दिखाई देते हैं। कभी स्टंट करने वाले वायरल होते हैं तो कभी किसी वायरल वीडियो में कुछ और दिखाई देता है। अभी चोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक ज्वेलरी की छोटी सी दुकान है जहां पर दुकानदार और उसके सामने एक लड़का बैठा हुआ है। उस लड़के के सामने कुछ चांदी की चैन एक बॉक्स में रखी हुई है और उसके हाथ में भी एक नजर आ रही है। दोनों के बीच कुछ बात चल रही है। लड़का शायद कार्ड से पेमेंट की सुविधा के बारे में पूछता है जिसके बाद दुकानदार नीचे झुककर मशीन को उठाने लगता है। यही वो पल था जब लड़का उस चैन को लिए वहां से उठता है और दुकान से निकल जाता है। जब दुकानदार मशीन लेकर उठता है तो वो भी हैरान हो जाता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @introvert_hu_ji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'चोरी कर ली बड़े आराम से।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐसा टैलेंट हर किसी के पास नहीं होता। दूसरे यूजर ने लिखा- क्विक रिफ्लेक्शन। वहीं एक यूजर ने दुखी वाली इमोजी शेयर करते हुआ अपना रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
कूल बनने के चक्कर में भाई का तो रेल बन गया, वायरल हुआ Video तो मुंबई पुलिस ने की यह कार्रवाई
काम होता रहेगा मगर झगड़ा नहीं मिस होना चाहिए, वायरल Video देख आप हो जाएंगे हैरान