1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पेपर में चीटिंग करने के लिए स्टूडेंट ने दौड़ाया दिमाग, तरकीब देख आप भी हो जाएंगे दंग

पेपर में चीटिंग करने के लिए स्टूडेंट ने दौड़ाया दिमाग, तरकीब देख आप भी हो जाएंगे दंग

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो वैसे तो बहुत ही छोटा सा है मगर वीडियो को देखने के बाद आप हैरान जरूर होंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों की तरफ से कुछ न कुछ पोस्ट होता ही रहता है। कोई अपने विचारों को सोशल मीडिया पर शेयर करता है तो कोई मजेदार चीजों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है। आप जब सोशल मीडिया पर जाएंगे तो आपको हर तरह के पोस्ट नजर आएंगे जिसमें लोगों के अपने विचार, फोटो और वीडियो, सब कुछ होते हैं। उन्हीं सब के बीच में कुछ ऐसे भी होते हैं जो वायरल हो रहे होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं कि उसमें क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की कोई पेपर दे रही है। उसके सामने पेपर है, हाथ में पेन है और पास में कलर्ड पेंसिल का एक बॉक्स है। मगर जब वो अपनी चीटिंग का राज खोलती है तो देखने वाला हैरान हो जाता है क्योंकि पास में रखा हुआ कलर्ड पेंसल बॉक्स के अंदर पेंसिल नहीं बल्कि फोन था। उस फोन में लड़की ने कलर्ड पेंसिल की फोटो को खोलकर रखा हुआ है जिसे देखकर किसी को शक नहीं होता है। उसे फिर जो आंसर जानना होता, उसके हिसाब से फोटो चेंज करके देख लेती।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @MrAlarka नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'टेक्नोलॉजिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वायरल वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने इसे गजब की टेक्नोलॉजी बताया तो कुछ यूजर्स को यह देखकर हंसी आई। वैसे यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन वायरल हो रहा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पूरे जानवरों में डर का माहौल है! दूध दुहने के लिए शख्स ने लगाया जुगाड़, देखकर हो जाएंगे हैरान

लो भइया अब यही देखना बाकी रह गया था, Video देख आप भी पकड़ लेंगे अपना माथा