आप जितनी बार सोशल मीडिया की गलियों में चक्कर लगाने जाएंगे, उतनी बार हैरान होकर आएंगे क्योंकि वहां कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाएगा जो लोगों को हैरान कर देता है। आप अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपके टाइमलाइन पर ऐसे न जानें कितने ही वीडियो आए होंगे और उसमें कुछ तो ऐसे भी रहे होंगे जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए होंगे। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी लड़ाई तो कभी अतरंगी हरकत और इनके अलावा लोगों की चालाकी का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
ऐसा कुछ पहले कभी देखा है?
आप अगर गांवों में रहे हैं और आपके घर पर कभी भी पालतू पशु जैसे गाय और भैंस रहे हैं तो फिर आपको दूध दुहने की पूरी प्रक्रिया पता ही होगी। जब बछड़ा छोटा होता है तो सबसे पहले उन्हें दूध पिलाया जाता है और उसके बाद दूध दुहने का काम शुरु होता है। लेकिन वायरल वीडियो में एक आदमी इसमें भी घपलेबाजी करता नजर आ रहा है। उसके पास किसी कारण से बछड़ा नहीं होगा तो गाय को धोखे में रखने के लिए उसने लकड़ी का एक छोटा सा बछड़ा बना दिया और उसे कपड़े से ढक दिया। इसके बाद वो उसे गाय के पास ले जाता है और कुछ देर बाद हटा देता है और दूध दुहना शुरू कर देता है। इस तरह वो गाय को धोखा देता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर mr_badal_verma81 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 16 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पूरे जानवरों में डर का माहौल है। दूसरे यूजर ने लिखा- बिहार है भाई कुछ भी हो सकता है। तीसरे यूजर ने लिखा- मौज कर दी ताऊ ने। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह टैलेंट भारत से बाहर नहीं जाना चाहिए।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लो भइया अब यही देखना बाकी रह गया था, Video देख आप भी पकड़ लेंगे अपना माथा
आंटी जी थोड़ा भावनाओं में बह गई थी, वायरल Video देख आपको भी जरूर आएगी हंसी