हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ न कुछ लोग पोस्ट करते ही रहते हैं। लोगों को जब कुछ अलग और अनोखा दिखता है, वो उसे अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं और फिर पोस्ट कर देते हैं। उन्हीं सब में से कुछ वायरल भी होते हैं। कभी हंसी मजाक के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी जुगाड़ के वीडियो वायरल होते हैं। कभी मेट्रो में लड़ने वाले लोग वायरल होते हैं तो कभी कुछ और सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आता है। इसके अलावा कई बार मजेदार फोटो भी वायरल होते हैं। अभी भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखकर ऐसा लगता है कि बच्चे ने यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट करने का काम शुरु किया है। वो रास्ता चलते एक चाचा के सामने जाता है। वो उन्हें पहले तो नमस्ते करता है और चाचा भी नमस्ते करते हैं। इसके बाद वो उनसे पूछता है कि उन्हें कौन से फल का जूस पसंद है। यह एक साधारण सा सवाल था जिसका वो जवाब दे सकते थे मगर पता नहीं उन्हें क्या हुआ और उन्हें कुछ सोचे बिना ही उस बच्चे को जोर से थप्पड़ मार दिया और वहां से चलते बने। यही कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @byomkesbakshy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'व्लॉगिंग करियर शुरू होते ही खत्म।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 25 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये तो शुरू होते ही खत्म हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो यार गलत हुआ है वैसे। तीसरे यूजर ने लिखा- गलत बात है ये। वहीं एक यूजर ने इसे AI का वीडियो बताया।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
डिलीवरी बॉय ने राइडर को हैरान कर दिया, Video देख आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी
इस इंजीनियरिंग को सलाम! मिस्त्री ने छत की सीढियों पर ही बना डाला टॉयलेट, खुले छत से भी दिखता है पूरा नजारा