1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. देख लो यहां का कोना-कोना, जहां देखो वहां बाबू-सोना, वैलेंटाइन डे के बाद वायरल हुआ पहाड़ी पर मौजूद कपल्स का ये Video

देख लो यहां का कोना-कोना, जहां देखो वहां बाबू-सोना, वैलेंटाइन डे के बाद वायरल हुआ पहाड़ी पर मौजूद कपल्स का ये Video

वैलेंटाइन डे के बाद कुछ कपल्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जो पहाड़ी पर बैठकर अपने प्यार में खोए हुए हैं। वहीं, पहाड़ी से कहीं दूर खड़ा एक शख्स उनका वीडियो रिकॉर्ड कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वैलेंटाइन डे के बाद वायरल हुआ इस हॉट स्पॉट का Video- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वैलेंटाइन डे के बाद वायरल हुआ इस हॉट स्पॉट का Video

वैलेंटाइन डे बीत गया। कपल्स का इस सबसे बड़े त्योहार पर समाज की नजरें हमेशा गड़ी रहती है। कोई इस संस्कृति को बुरा और फूहड़ बताता है तो कोई इसे मौसम की शरारत कहता है। इस मौके पर कई संगठनें भी बहुत एक्टिव हो जाते हैं और देश की संस्कृति बचाने की आड़ में लोगों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करते हैं। यूं तो इस गुलाबी महीने में प्यार बरसता है। लेकिन कई जगहों पर लाठियां भी बरसती हैं। इसी बीच वैलेंटाइन डे के मैके पर एक अद्भुत पहाड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो कपल्स का बेस्ट हॉट स्पॉट माना जा रहा है। इस पहाड़ी पर जहां नजरें घुमाओ वहां आपको कपल्स नजर आ जाएंगे।

कैमरे में कैद हो गए पहाड़ी पर बैठे कपल्स

इस पहाड़ी का वीडियो बनाने वाले ने भी कैमरा जूम कर-करके हर एक कोने में बैठे कपल्स को दिखाया है। वीडियो बना रहा इंसान पहाड़ी से काफी दूर खड़े होकर वीडियो बना रहा है। लेकिन दात देनी पड़ेगी उसके कैमरे की, जो उसने काफी दूर से यह नजारा रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहाड़ी पर मौजूद सारे कपल्स प्यार की चासनी में सराबोर नजर आ रहे हैं। वैलेंटाइन बीत जाने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग इसे वैलेंटाइन देवता की पहाड़ी बता रहे हैं। 

लोग पूछ रहे इस पहाड़ी का पता

वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @BitterTruth120 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- अरे यहां तो बाबू-सोना की खेती हो रही है। दूसरे ने लिखा- बड़ा बेजोड़ नजारा है। तीसरे ने लिखा- ये प्राणी मृदा परीक्षण कर रहे हैं, भ्रामक जानकारी न फैलाएं। ऐसे ही कई अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया और इस पहाड़ी का पता पूछा।   

ये भी पढ़ें:

99000 रुपये में लाइफटाइम पानीपुरी फ्री, 151 गोलगप्पे खाने पर मिलेंगे 21000, नागपुर के दुकानदार ने निकाले ये ऑफर

तेज रफ्तार ट्रेन ने उड़ाई SUV, बंद हो रहा था रेलवे फाटक फिर भी घुस गया ड्राइवर, हादसे का Video हो रहा वायरल