आज के समय में किसी के सोशल मीडिया पर होने से नहीं बल्कि न होने से लोगों को हैरान होती है क्योंकि सोशल मीडिया आज के समय में बहुत ही कॉमन हो गया है और हर कोई यूज करता हुआ मिल जाता है। यहां तक कि बच्चे भी सोशल मीडिया पर मिल जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन तरह-तरह के वायरल वीडियो आते होंगे जिसमें कुछ स्क्रिप्टेड और रियल वीडियो दिखते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि आदमी सो रहा है और उसके पास पत्नी बैठकर किसी दोस्त से बात कर रही है। इस दौरान वो बोलती है, 'रोने से कुछ नहीं होता बहन, अगर तुम्हारा पति तुम्हारे शौक पूरे नहीं करता है तो मार दो' और यह सुनते ही पति के होश उड़ जाते हैं और वो उठकर अपनी पत्नी को देखने लगता है। इसके बाद महिला अपने पति को देखते हुए फोन पर बोलती है, 'अरे पति को नहीं बहन, शौक मार दो।' इसके साथ ही वो महिला इशारों में अपने पति को चिंता न करके सोने के लिए बोलती है। यह स्क्रिप्टेड वीडियो है मगर फनी है तो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर itsmekusum.s नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 18 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भाई अब से नाइट शिफ्ट लगवा ले। दूसरे यूजर ने लिखा- डर का माहौल है, चेक कर लो, घर में कहीं ब्लू ड्रम तो नहीं है। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
चंद सेकंड की कीमत क्या होती है इस Video में पता चलता है, वीडियो का अंत हैरान देगा
ऐसी बुद्धि लगाने वाले इस भाई को मेरा प्रणाम है, वायरल Video आपका भी दिमाग घूमा देगा