A
Hindi News वायरल न्‍यूज इस घर की खिड़कियां देख आपका दिमाग घूम जाएगा, Video देखना तो बनता है

इस घर की खिड़कियां देख आपका दिमाग घूम जाएगा, Video देखना तो बनता है

एक बंदे ने एक घर का वीडियो बनाया और आप जब उसे बनाने वाले की कलाकारी देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे कि कौन सा नशा करके इस घर में खिड़कियां लगाई गई हैं। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : X/@CHHAPARIA_ANMOL वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर दिन सोशल मीडिया पर अनगिनत वीडियो और फोटो को लोग पोस्ट करते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर ही सही मगर एक्टिव रहते हैं तो फिर तमाम तरह के वायरल कंटेंट आप भी देखते होंगे। कभी जुगाड़ का कोई वीडियो दिखता है तो कभी स्टंट और अतरंगी हरकत करते लोगों के वीडियो वायरल होते हैं। कई बार मजेदार तस्वीरें वायरल होती हैं तो कभी डांस करते लोगों के वीडियो वायरल हो जाते हैं। इसके अलावा भी तमाम तरह के कंटेंट सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस नए वीडियो में एक घर देखने को मिलेगा और आप जब जानेंगे कि उस घर में क्या कलाकारी हुई है तो दिमाग घूम ही जाएगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें बंदा एक घर को दिखाता है। इसके बाद वो उस घर में एक कमरे में लगी खिड़कियां दिखाता है। आमतौर पर किसी भी खिड़की में चटकनी अंदर से लगे होते हैं मगर इसमें बाहर लगा हुआ है। इसका मतलब बाहर से कोई भी खोल सकता है। ठीक इसी तरह एक दूसरे कमरे की खिड़की भी ऐसी ही नजर आती है। उसके बाद एक और कमरे की खिड़की ऐसी ही दिखती है। इतना करने के बाद वो छत पर जाता है। अब छत पर जाने के लिए जो दरवाजा लगा था, उसे खोलने के बाद भी वो नहीं खुलता है क्योंकि किसी ने दूसरी तरफ से उसमें ताला लगा दिया था। वो बंदा खिड़कियां खोलता है और फिर खिड़की से छत पर पहुंचता है और दरवाजे पर उधर से लगा ताला दिखाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @chhaparia_anmol नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में 'घर नहीं पज़ल बॉक्स' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 33 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ग्रैंडमस्ती तो देखो। दूसरे यूजर ने लिखा- ये कैसा घर है भाई। तीसरे यूजर ने लिखा-  भूल भुलैया 4 है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऑनलाइन किया होगा कोर्स।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

शादी में शामिल होने गए अंकल जी ने कह दी इतनी गहरी बात कि Video ही हो गया वायरल, आप भी देखिए

Video: इटली के टूरिस्ट ने शेयर किया कर्नाटक के जू का वीडियो, लिखा- 'यहां मैं विदेशी जानवर हूं'