1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गलत इंसान ने चैलेंज कबूल कर लिया, वायरल Video जरा आप भी देखिए

गलत इंसान ने चैलेंज कबूल कर लिया, वायरल Video जरा आप भी देखिए

एक मस्त वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी भी आएगी और आप यह भी कहेंगे कि ये गलत आदमी गोलगप्पा खाने पहुंच गया। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@IMMEMESUPPLIER वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए, कोई नहीं बता सकता है। हर दिन अनगिनत वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उनमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं लेकिन वायरल वही वीडियो होते हैं जो सबसे अलग होते हैं, पहली बार नजर आते हैं या फिर नॉर्मल होने के बावजूद भी लोगों का ध्यान खींच लेते है। आप भी तो सोशल मीडिया पर टाइम बिताते ही होंगे और आपकी फीड पर भी हर दिन कई वायरल कंटेंट आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक गोलगप्पा बेचने वाला नजर आता है जिसने 49 रुपए में अनलिमिटेड गोलगप्पा खाने का ऑफर रखा था। अब उसकी ठेली पर एक ऐसा आदमी आ गया जिसकी उम्मीद उसे भी नहीं थी। अब उस ऑफर को देखकर जो आदमी वहां पहुंचा उसने 112 गोलगप्पा खा लिया और उसने उसके गोलगप्पे खत्म कर दिए। ठेली वाला बोलता है कि गोलगप्पा खत्म हो गया इसलिए भाई के लिए आज के लिए इतना ही काफी है। उस आदमी की बातें सुनकर लगता है कि अगर गोलगप्पा खत्म नहीं होता तो वो आदमी अभी और खाता।

यहां देखें वह वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ImMemesupplier नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'निवेश नहीं नुकसान।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। आपको बता दें कि इस वीडियो को दूसरे कई लोगों ने भी अपने-अपने अकाउंट पर पोस्ट किया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Cos θ का यूज कहां होता है? आज इस भाई ने बता ही दिया, Video हो रहा वायरल

काम वाली दीदी को महिला ने दिया गजब का गिफ्ट, Video देख आपके चेहरे पर भी जाएगी खुशी