आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और उस फोन में आपको सोशल मीडिया के कई एप भी देखने को मिल जाएंगे। आप भी सोशल मीडिया पर जरूर होंगे और दिन में कुछ घंटे एक्टिव भी रहते होंगे। आपने देखा होगा कि सोशल मीडिया पर हंसी-मजाक और जुगाड़ के वीडियो खूब पोस्ट होते हैं और वायरल भी होते हैं लेकिन इसके अलावा कई बार कमाल के और जानकारी देने वाले भी वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने कुछ जानकारी दी है। वो जानकारी भले ही आपके काम का न हो मगर वीडियो देखने में आपको मजा बहुत आएगा।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट हर कुछ समय में वायरल होता है कि, 'मैथ वाले सर मिलेंगे तो उनसे पूछूंगा कि स्कूल में जो Sin θ और Cos θ पढ़ाया था, उसका यूज कहां करूं।' अब मैथ वाले सर ने तो इसका जवाब नहीं दिया मगर एक बंदे ने दे दिया। वायरल वीडियो में नजर आता है कि वो आदमी एक मशीन पर काम कर रहा है और बताता है कि उसे टेपर करना है और इसके लिए उसे कंपाउंड स्लाइड को एक एंगल पर सेट करना है। इसके बाद वो इस एंगल को निकालने के लिए Cos θ का यूज करके दिखाता है। आप वीडियो में वो देख सकते हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है और दूसरे कई लोगों ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- पढ़ा तो हमने भी है पर इस्तेमाल करने के लिए दुकान खोली जाएगी अब। दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छा समझाया भाई।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
काम वाली दीदी को महिला ने दिया गजब का गिफ्ट, Video देख आपके चेहरे पर भी जाएगी खुशी
कॉलेज में शख्स ने देखा कुछ ऐसा कि बना दिया Video, हुआ वायरल तो लोगों ने किए ऐसे कमेंट