1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूल्हे की गाड़ी को ऐसे सजाया कि Video ही वायरल हो गया, देखकर लोगों ने भी किया रिएक्ट

दूल्हे की गाड़ी को ऐसे सजाया कि Video ही वायरल हो गया, देखकर लोगों ने भी किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 13, 2026 01:25 pm IST,  Updated : Apr 13, 2026 01:25 pm IST

एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसमें एक गाड़ी नजर आ रही है। उस गाड़ी को दूल्हे के लिए सजाया हुआ है मगर ऐसी सजावट आपने आज तक नहीं देखी होगी और इसी कारण तो वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/JANVI_EVENTS_01

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और उस फोन के होने का फायदा यह है कि लोगों को जब भी कुछ इंटरेस्टिंग लगता है, वो उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अब अगर वो वीडियो दूसरे लोगों को भी यानी सोशल मीडिया पर बैठी जनता को भी मजेदार लगता है तो फिर वीडियो वायरल हो जाता है। आप अगर रेगुलर एक्टिव रहते होंगे तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन कई सारे वायरल कंटेंट आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आप कई शादियों में और बारात में गए होंगे। आपने वहां दूल्हे की गाड़ी भी देखी होगी। हर बार आपको दूल्हे की गाड़ी अलग तरह से सजी हुई नजर आई होगी मगर शायद ही आपने कभी दूल्हे की गाड़ी को फूलों की जगह फलों से सजा हुआ देखा होगा लेकिन आज आपको यह भी देखने को मिल जाएगा। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दूल्हे की गाड़ी को अंगूर, संतरे और सेव से सजा दिया गया है। गाड़ी पर फूल भी लगे हैं मगर वो बस नाम के ही दिख रहे हैं। वीडियो ऐसी अनोखी सजावट के कारण ही वायरल हो रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर janvi_events_01 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 60 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- पागल, किसी को खाने को दे दो लेकिन बर्बाद न करो। दूसरे यूजर ने लिखा- मेरे यहां तो बंदर ही खा जाएंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई दुल्हन के घर पहुंचने तक कुछ बचा कि नहीं। एक अन्य यूजर ने लिखा- दूल्हे का फलों का बिजनेस है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बच्चा ही है भाई वैभव सूर्यवंशी! वायरल Video देख आप भी यही कहेंगे, देखें

क्या स्टेडियम वाले लोगों को लूट रहे हैं? वायरल Video जरा आप भी देखिए, 50 का चिप्स 100 में मिल रहा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।