सोशल मीडिया आज के दौर में बहुत नॉर्मल हो गया है और हर कोई इसे यूज करता हुआ मिल जाएगा। सोशल मीडिया पर एक तरफ जहां लोग हंसी-मजाक के वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे वीडियो भी बनाते हैं जिनसे लोगों को कुछ जानकारी मिल सकती है और वो उसका यूज भी कर सकते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपकी फीड पर दोनों तरह के वीडियो आते होंगे। इन्हीं सब में से कुछ वायरल भी हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में जो दिखा, आइए वो बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसका थीम 'स्कीनकेयर के लिए ओवरपे करना बंद करो' है। वीडियो में लड़की लोगों को स्कीन ग्लो करने के लिए हैक बता रही है। वो इसके लिए खीरा यूज करने की सलाह दे रही है मगर तरीके के कारण वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में दिखता है कि लड़की ने खीर छीलकर अपने पूरे चेहरे और बदन पर लगाया हुआ है। बचे हुए खीरे को वो हाथ पर रगड़ती दिखती है। लड़की ने इतना खीरा लगा लिया है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होगी।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर dewy.skin.tannu नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने मजे भी लिए हैं। एक यूजर ने 'The mummy return' लिखा है। दूसरे यूजर ने लिखा- मेरे घर पर आलू के छिलके हैं, आप लगाओगी क्या। तीसरे यूजर ने लिखा- ये उर्फी तक नहीं पहुंच जाए। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या अब ऊपर से नमकर मिर्च डाल सकते हैं।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बच्चा ही है भाई वैभव सूर्यवंशी! वायरल Video देख आप भी यही कहेंगे, देखें
क्या स्टेडियम वाले लोगों को लूट रहे हैं? वायरल Video जरा आप भी देखिए, 50 का चिप्स 100 में मिल रहा?