1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घरेलू क्लेश से तंग होकर जान देने ही वाला था युवक, तभी कुछ यूं पुलिस वाले ने उसे बचाया, Video वायरल

घरेलू क्लेश से तंग होकर जान देने ही वाला था युवक, तभी कुछ यूं पुलिस वाले ने उसे बचाया, Video वायरल

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि एक युवक किसी ब्रिज से नीचे कूदने की तैयारी में है मगर तभी एक पुलिस वाले ने उसे कूदने से रोककर उसकी जान बचा ली।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर किसी के घर में कभी न कभी किसी बात को लेकर आपसी बहस तो हो ही जाती है। यह हर घर की कहानी है। लेकिन घर में सुबह बहस होती है तो वहीं शाम को सब लोग साथ में बैठकर खाना खाते और गप्पे लड़ाते हुए नजर आते हैं। एक परिवार की यही तो खासियत होती है। लेकिन कभी-कभी कुछ क्लेश इतने बढ़ जाते हैं कि उससे इंसान परेशान हो जाता है। ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ होगा जिसके बाद वो अपनी जान को भी खत्म करने के लिए एक ब्रिज पर पहुंच गया। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके साथ यह दावा किया जा रहा है कि घरेलू कलह के कारण उस युवक ने ब्रिज से कूदने का फैसला लिया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक ब्रिज पर एक युवक है। वो रेलिंग पर चढ़ गया है और वहां से कूदने की तैयारी में बैठा हुआ है मगर अभी वो कूदता हुआ नजर नहीं आ रहा है। वहीं नीचे खड़े कुछ लोग उसे देख रहे हैं तो कुछ उसका वीडियो बना रहे हैं। तभी नजर आता है कि पीछे से एक शख्स भागते हुए आता है और उसे पकड़कर पीछे की तरफ खींच लेता है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए यह दावा किया गया है कि, 'पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक आगरा में पुल से कूदने ही वाला था कि तभी एक पुलिसकर्मी ने उसे पीछे से पकड़ लिया।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कूटा गया होगा अच्छे से। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा कुछ भी करने से पहले परिवार के बारे में सोचो, यह मेरा अनुरोध है, जिंदगी अनमोल है। तीसरे यूजर ने लिखा- अब पड़ेगी मार भैया जी को। एक अन्य यूजर ने लिखा- पुलिस वाले को सलाम है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इसने तो कटप्पा मामा को भी पीछे छोड़ दिया! कार से पुल पार करते समय का यह Video आप भी देखें

फॉर्च्यूनर चलाते हुए दिखा रहा था दादागिरी, हरियाणा रोडवेज बस के ड्राइवर ने जड़ दिया तमाचा, Video वायरल