1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इन 2 लोगों ने अपने डांस से उड़ाया गजब का गर्दा, Video देख लोगों ने भी लिए मजे

इन 2 लोगों ने अपने डांस से उड़ाया गजब का गर्दा, Video देख लोगों ने भी लिए मजे

अभी डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी वीडियो की मौज लेने लगेंगे। वहीं कई सारे लोगों ने वीडियो देखने के बाद गजब के कमेंट्स भी किए हैं। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/AK_ALI_FF_1442 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर फंक्शन में एक-दो लोग ऐसे आ ही जाते हैं जो अपने डांस से उस फंक्शन में चार चांद नहीं बल्कि 16 चांद लगा देते हैं। ऐसे लोगों पर सभी की नजरें भी टिक जाती हैं और वीडियो बनाकर पोस्ट कर दिया जाए तो वो वायरल भी हो जाते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर कभी न कभी ऐसे कमाल के वीडियो आपने भी देखे होंगे जिसमें कुछ दोस्त अपने अतरंगी डांस से उस फंक्शन की शान बढ़ा देते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको बहुत पसंद आने वाला है। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में ही बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप अब तक कई सारे फंक्शन में गए होंगे, कई जगह आपने डांस भी किया होगा तो वहीं कई जगह पर दूसरों को मस्त डांस करते हुए देखा होगा मगर वायरल वीडियो जैसा डांस पहले कहीं नहीं देखा होगा। वीडियो में नजर आता है कि एक न कुदाल पकड़ा हुआ है और दूसरे ने तसला पकड़ा हुआ है। अब जैसे मिस्त्री काम करते हैं, ये दोनों वैसी ही एक्ट करते हुए डांस कर रहे हैं। ऐसा अनोखा डांस पहले किसी को करते हुए किसी ने नहीं देखा होगा और यही कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ak_ali_ff_1442 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 34 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सिविल इंजीनियर की शादी। दूसरे यूजर ने लिखा- डांस नहीं, काम को लेकर गंभीर रहना। तीसरे यूजर ने लिखा- मारफा डांस नहीं मिस्त्री डांस।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

सर्दियों में ऐसे नजारे बहुत ही नॉर्मल हो जाते हैं, आप भी देखिए वायरल Video

तो हम क्या पाकिस्तान से हैं...! कश्मीरी शख्स ने यात्रियों को क्यों दिया ऐसा रिप्लाई, Video जमकर हो रहा वायरल