1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. झपटमारी के दौरान यात्री ने पकड़ लिया हाथ, चलती ट्रेन की खिड़की पर लटका रहा चोर; VIDEO वायरल

झपटमारी के दौरान यात्री ने पकड़ लिया हाथ, चलती ट्रेन की खिड़की पर लटका रहा चोर; VIDEO वायरल

बिहार के भागलपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां एक चोर ट्रेन की खिड़की से मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान यात्री ने चोर का हाथ पकड़ लिया और वह ट्रेन की खिड़की ले काफी देर तक लटका रहा।

ट्रेन की खिड़की से लटका रहा चोर।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT ट्रेन की खिड़की से लटका रहा चोर।

भागलपुर के शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां चलती ट्रेन से मोबाइल झपटने की कोशिश एक युवक को भारी पड़ गई। दरअसल, एक शख्स ने शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर खिड़की के जरिए एक यात्री का फोन छीनने की कोशिश की। हालांकि यात्री ने उसका हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद युवक ट्रेन की खिड़की के सहारे लटक गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो ट्रेन में ही मौजूद किसी शख्स ने फोन से बना लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी युवक खिड़की पर काफी देर तक घिसटता रहा। इस दौरान वह लोगों से छोड़ देने की गुहार लगाता रहा। आखिरकार प्लेटफॉर्म के छोर के पास उसका हाथ छूट गया और वह नीचे गिर पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ट्रेन में झपटमारी की कोशिश

दरअसल, भागलपुर के शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल झपटमारी की कोशिश का एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक युवक ने चलती ट्रेन की खिड़की से यात्री का मोबाइल छीनने की कोशिश की थी। इसी दौरान यात्रियों ने उसका हाथ पकड़ लिया। ट्रेन अपनी रफ्तार से आगे बढ़ती रही और युवक खिड़की के सहारे घिसटता रहा। वह लगातार खुद को छुड़ाने की कोशिश करता रहा, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। इस दौरान युवक लगातार लोगों से उसे छोड़ देने की गुहार लगाता रहा। आखिरकार प्लेटफॉर्म के छोर के पास उसका हाथ छूट गया और वह नीचे गिर पड़ा। इसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मोबाइल झपटमारी की ऐसी कोशिश यात्रियों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है। वहीं, चलती ट्रेन से लटकने और नीचे गिरने के कारण युवक की जान भी जोखिम में पड़ सकती थी। हालांकि, युवक की पहचान, उसकी चोटों की स्थिति और मामले में की गई कानूनी कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। (इनपुट- अमरजीत)

यह भी पढ़ें-

नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल गया अजगर, पेट फूला तो उगल दिया; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल