1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इससे बड़ी लापरवाही कोई नहीं हो सकती है, Video अभी हो रहा है वायरल

इससे बड़ी लापरवाही कोई नहीं हो सकती है, Video अभी हो रहा है वायरल

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आपको ऐसी लापरवाही दिखेगी जिसे देख आपको गुस्सा आ जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्या किया गया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@GUNESHGODARA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में लगभग हर किसी के पास स्मार्ट फोन है और लोग उसका यूज भी खूब करते हैं। लोगों को जब भी कुछ गलत, अतरंगी, अजीब या फिर तारीफ के काबिल कुछ होता हुआ दिखता है तो लोग उसे रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। अब सोशल मीडिया पर जितने वीडियो पोस्ट होते हैं, वो सभी तो नहीं मगर कई सारे वीडियो वायरल हो जाते हैं जो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वायरल वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या है।

वीडियो में क्या लापरवाही है?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक रेलवे स्टेशन पर का है जहां दिखता है कि एक ट्रेन के अंदर बैठे माता-पिता में से किसी एक ने या फिर दोनों एक बहुत बड़ी लापरवाही की है। आमतौर पर किसी भी वाहन में सफर करते समय खिड़की से हाथ बाहर निकालने को मना किया जाता है मगर यहां वीडियो में दिखता है कि एक बच्ची को खिड़की पर ही बैठा दिया है। उसके दोनों पैर बाहर की तरफ लटके हुए हैं और वहीं एक हाथ भी जरा सा बाहर निकला हुआ है। अब इस तरह से बच्ची को बैठाना गलत है और ऐसी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। वहीं एक और यात्री जो इमरजेंसी खिड़की पर है, वो भी बाहर की तरफ निकला हुआ दिखता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @guneshgodara नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इससे बड़ी लापरवाही कोई नहीं हो सकती है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- हर दिन लोग घटना देख रहे हैं ट्रेन वाला फिर भी नहीं समझ रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- दुनिया परेशान है ऐसे लोगों से। तीसरे यूजर ने लिखा- कुछ लोगों के दिमाग में गोबर भरा होता है। एक और यूजर ने लिखा- यह हानिकारक है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अजब लोग के गजब टैलेंट! एक शख्स ने दिखाई अपनी अनोखी कला, वायरल हो रहा Video