A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पति-पत्नी के बीच भी होता है एक 'सीजफायर', शख्स ने मजेदार तरीके से किया एक्सप्लेन, आ जाएगी हंसी

पति-पत्नी के बीच भी होता है एक 'सीजफायर', शख्स ने मजेदार तरीके से किया एक्सप्लेन, आ जाएगी हंसी

अभी सोशल मीडिया पर एक शख्स का पोस्ट नजर आया जिसमें उसने पति-पत्नी पर एक कमाल का जोक लिखा है। उसे देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK प्रतीकात्मक फोटो

सोशल मीडिया का यूज आज के समय में बहुत ही ज्यादा कॉमन हो गया है। आपको जितने हाथ में स्मार्ट फोन दिखेगा, लगभग वो सभी लोग आपको सोशल मीडिया पर दिख जाएंगे। कुछ प्रतिशत लोग ही ऐसे हैं जो स्मार्ट फोन रखते हैं मगर फिर भी सोशल मीडिया से दूर हैं। आप अगर उन लोगों में से हैं जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो फिर आपको पता होगा कि हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। अभी भी एक पोस्ट नजर आया जिसमें एक कमाल का जोक दिखाई दिया। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल पोस्ट में कौन सा जोक दिखा?

कई सारे लोग ऐसे हैं जो गूगल पर या फिर सोशल मीडिया पर पति-पत्नी के जोक पोस्ट करते हैं और कई सारे लोग उन्हें पढ़कर ठहाके भी लगाते हैं। अभी भी एक जोक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभी जो जोक नजर आया उसे 'सीजफायर' को लेकर बनाया गया है। पोस्ट में लिखा है, 'झगड़ा होने के बाद अचानक मेहमान आने पर मियां बीवी में जो काम चलाऊ बातचीत होती है, उसे सीजफायर कहते हैं, ज्ञान समाप्त।' वैसे तो यह जोक काफी पुराना है और अलग-अलग समय पर वायरल होता है लेकिन अभी इंडिया और पाकिस्तान के बीच में सीजफायर है तो फिर से यह वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @dekhane_mukul नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। पति-पत्नी का जोक पढ़ने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- बहुत समय बाद पति पत्नी जोक पर हंसी आई है। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत अच्छे से एक्सप्लेन किया है। तीसरे यूजर ने लिखा- उसके बाद खींच फायर। कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

यह देख मच्छर समाज तो कांप जाएगा, आप भी एक बार देखें वायरल Video

कहीं यही पटना पोर्ट तो नहीं! बिहार का जुगाड़ हुआ वायरल तो हर कोई हुआ हैरान, आप भी देखें Video