1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इंडिया में कलाकारों की कोई कमी नहीं है, एक और कलाकारी सोशल मीडिया पर हुई वायरल

इंडिया में कलाकारों की कोई कमी नहीं है, एक और कलाकारी सोशल मीडिया पर हुई वायरल

एक कार की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आप जब उस को देखेंगे तो आपको भी हंसी आएगी क्योंकि कार के पीछे गजब की बात लिखी हुई है।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, किसे पता। हर दिन लोग कुछ न कुछ तो पोस्ट करते ही रहते हैं और फिर उन्हीं सब में से कुछ वीडियो और फोटो जो बहुत ही अलग होते हैं या फिर लोगों को पसंद आते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर तो होंगे ही जहां आप दिन में कुछ समय स्क्रोल भी करते होंगे। वहां आपको एक से बढ़कर एक पोस्ट दिखते होंगे और उन्हीं सब के बीच में वायरल पोस्ट भी नजर आते होंगे। सोशल मीडिया पर जुगाड़, स्टंट, डांस, एक्टिंग समेत न जाने क्या क्या देखे को मिलता है। अभी एक फोटो वायरल हो रही है।

वायरल हुई मजेदार फोटो

आपने देखा होगा कि ट्रक और ऑटो के लिए गजब-गजब की लाइनें लिखी होती हैं मगर ये शौक सिर्फ उन तक ही नहीं बल्कि कुछ कार चलाने वाले लोगों की भी होती है और वो भी कार में अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हैं। कुछ लोग कार के नाम के आगे कुछ लिखवाकर उसे फनी कर देते हैं तो कुछ लोग अलग लाइन लिखवा देते हैं। अभी वायरल हो रही कार के पीछे वाले कांच पर 'म्हारो डिकरो' लिखा हुआ जो धमाल फिल्म में आपने भी सुना होगा। वहीं नीचे 'Keep Distance EMI is Pending' लिखा हुआ है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इसलिए इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- EMI पेडिंग न हो तो भी दूरी बनाए रखें।

ये भी पढ़ें-

मेला घूमने पहुंची लड़की ने हर किसी का खींचा ध्यान, Video देख आप भी चौंक जाएंगे

चोरी से बचने के लिए बंदे ने दौड़ाया गजब का दिमाग, जानकर आपका भी माथा ठनक जाएगा