1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यहां नमूने लोगों की कोई कमी नहीं है, अब आप इसी ड्रामे का Video देख लीजिए

यहां नमूने लोगों की कोई कमी नहीं है, अब आप इसी ड्रामे का Video देख लीजिए

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख आपका कलेजा आपके मुंह में आ जाएगा। आइए अब आपको बताते हैं कि ऐसा क्या हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@NAZNEENAKHTAR23 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर दिन सोशल मीडिया की गलियों में कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जिसे देखकर या तो किसी फिल्म की याद आ जाती है या फिर लोगों की हरकत देख लोग हैरान हो जाते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया का यूज करते ही होंगे और वहां दिन में थोड़ा समय भी एक्टिव रहते होंगे तो हर दिन ड्रामे और अतरंगी हरकत के कई सारे वीडियो देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वो वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वीडियो को देखने के बाद उसमें नजर आ रहे शख्स के लिए आपको डर लगने लग जाएगा कि कहीं ये न गिर जाए। आइए फिर वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो जूम है और एक बंदा नजर आ रहा है जो कहीं पर लेटा हुआ है मगर तब पता नहीं चलता है कि वो कहां पर लेटा हुआ है। मगर जैसे ही जूम आउट होत है तो पता चलता है कि वो किसी होर्डिंग के ऊपर चढ़कर वहां लेटा हुआ है। अब वो नशे में धुत है या फिर उसने ऐसा क्यों किया, यह तो नहीं पता है मगर उसके चक्कर में वहां पर भीड़ जमा हो गई है। उसे बचाने के लिए क्रेन को बुलाया गया है जिसमें चढ़कर लोग उसे बचाने के लिए जाते हुए नजर आते हैं। अब शख्स की अतरंगी हरकत के कारण ही वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @NazneenAkhtar23 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'ये सब क्या देखना पड़ रहा है, पहले तो मुझे लगा शूटिंग चल रही है, पूरा देखा तो पता चला नहीं ये तो रियल्टी शो चल रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मां के साथ गेम खेलकर लड़की ने कर दी गलती, Video देख नहीं रुकेगी किसी की हंसी

अंकल आदमी-औरत में बिल्कुल फर्क नहीं करते हैं, उनका पहनावा देख आप भी यही कहेंगे