1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मां के साथ गेम खेलकर लड़की ने कर दी गलती, Video देख नहीं रुकेगी किसी की हंसी

मां के साथ गेम खेलकर लड़की ने कर दी गलती, Video देख नहीं रुकेगी किसी की हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 19, 2025 05:52 pm IST,  Updated : Sep 19, 2025 05:52 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद किसी की भी हंसी नहीं रुकने वाली है। आइए फिर आपको फटाफट बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SHONEEKAPOOR

आज के समय में हर किसी के पास स्मार्ट फोन है और लोग दिन में थोड़ा समय ही सही मगर सोशल मीडिया की गलियों में बिताते जरूर हैं। आप भी अगर उन्हीं लोगों में से एक हैं और हर दिन कुछ वीडियो भी देखते होंगे तो आपको यह पता होगा कि हर दिन पोस्ट होने वाले वीडियो में से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। जो वीडियो सबसे अलग या फिर यूनिक होते हैं, वो तो जरूर ही वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो देखने के बाद आप चाहकर भी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि ऐसा क्या हुआ जो हंसा देगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि मां और बेटी साथ में रॉक पेपर सीजर गेम खेल रहे हैं। इसमें एक नियम ये है कि हारने वाले कि पिटाई होगी। दोनों के हाथ में एक गोल कपड़े जैसा है जिससे वो फटका लगेगा। अब वीडियो में दिखता है कि शुरूआत में मां जीत जाती है और बेटी को फटका लगता है। इसके बाद कई राउंड में मां ही गेम जीतती है और बेटी को पिटना पड़ता है। काफी देर के बाद वो समय आता है जब बेटी जीतती है और वो मां को उस कपड़े से मारती है मगर तुरंत उस एक्शन का रिएक्शन भी दिख जाता है। बेटी के मारते हुए मां उसे अच्छे से कूट देती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ShoneeKapoor नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'वुमन पर ही वुमन कार्ड।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 26 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसलिए तुम्हें पता होना चाहिए कि तुम्हारा विपक्षी कौन है। दूसरे यूजर ने लिखा- जब भी तुम दुखी हो, इस वीडियो को देख लेना। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अंकल आदमी-औरत में बिल्कुल फर्क नहीं करते हैं, उनका पहनावा देख आप भी यही कहेंगे

लोगों के पसंद का गाना गाकर पंजाब बाढ़ के लिए मदद मांग रहे युवा, आप भी देखें वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।