1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 6 की जगह 4 पानी पुरी खिलाया तो धरने पर बैठ गई महिला, Video हो रहा है वायरल

6 की जगह 4 पानी पुरी खिलाया तो धरने पर बैठ गई महिला, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 19, 2025 01:17 pm IST,  Updated : Sep 19, 2025 01:20 pm IST

गुजरात के वडोदरा से एक अतरंगी मामला सामने आ रहा है जिसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या दिखा और उसके साथ क्या दावा किया जा रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@RAJGARH_MAMTA1

सोशल मीडिया स्क्रोल करते हुए हर दिन कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जिसे देख इंसान भी अपना माथा पकड़ लेता है कि बस यही देखना बाकी रह गया था क्या। आप अगर सोशल मीडिया पर यूजर हैं और हर दिन कुछ समय बिताते हैं तो फिर आप हमारी इस बात से सहमत जरूर होंगे क्योंकि सोशल मीडिया पर ही तो सबसे ज्यादा अतरंगी चीजें देखने को मिलती रहती हैं। हर दिन कोई न कोई वीडियो या फिर फोटो के जरिए एक से बढ़कर एक अतंरगी मामले देखने को मिलते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको पहले वीडियो के बारे में और फिर उसके साथ किए जा रहे दावे के बारे में बताते हैं।

महिला का वीडियो हुआ वायरल

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक महिला सड़क के बीच में बैठी हुई है मगर वो वीडियो में तो कुछ नहीं बताती है कि वो ऐसा क्यों कर रही है। वो किस बात से नाराज होकर ऐसा कर रही है मगर इसके साथ जो दावा किया जा रहा है, वो बहुत ही अतरंगी है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये महिला इसलिए सड़क के बीच में धरना दे रही है क्योंकि इसे गोलगप्पे वाले ने 20 रुपए में 6 गोलगप्पा खिलाने की जगह सिर्फ 4 खिलाए और इस बात से यह नाराज हो गई।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rajgarh_mamta1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, 'दीदी नाराज हो गई, नाराज भी ऐसी हुई धरने पर बैठ गई, कारण जानकर आप चौक जाएंगे। गुजरात के वडोदरा में गोलगप्पे कम खिलाने पर सड़क में धरने पर बैठी महिला। गोलगप्पे वाले 20 रुपये में 6 पानी पुरी की जगह खिलाए चार गोलगप्पे, गुजरात के वडोदरा में सड़क पर बैठी महिला, DIAL 112 टीम ने स्थिति को संभाला।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- चटोरन है, हमने तो कभी गिने ही नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- मतलब पागलपन की भी हद होती है। तीसरे यूजर ने लिखा- कैसे कैसे लोग रहते हैं यहां।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लड़की को छोड़ दिया मगर लड़कों का काट दिया चालान! देखें Video में क्या दिखा

इससे अमीर बंदा कोई मिले तो बताना, ऑर्केस्ट्रा में चेक काटकर उड़ा रहा है शख्स, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।