सोशल मीडिया बहुत ही अनोखी दुनिया है क्योंकि यहां पर ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होती है। आप भी तो सोशल मीडिया के यूजर होंगे ही जहां आप दिन में थोड़ा समय बिताते भी होंगे। हर दिन जितने सारे वीडियो पोस्ट होते हैं, उसमें से कई सारे वायरल भी होते हैं। जितने भी वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं, उनका वायरल होना तो तय ही है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख लोगों को हंसी आ गई। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में ही बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक ट्रैफिक वाले ने लड़की को रोका हुआ है और कुछ देर बाद वो वहां से चली जाती है। जिस लड़की को रोका था, उसने हेलमेट नहीं पहना था और अब उसे जाते देख वीडियो बनाने वाले लड़के कैमरे को दूसरी तरफ मोड़ते हैं। इसके बाद वो बोलते हैं, 'हमारा तो चालान काट दिया और वो लड़की जा रही है, उसका नहीं काटा, उसका छोड़ दिया।' इसके बाद वीडियो बनाने वाला शख्स एक पुलिस वाले को दिखाता भी है। अब उस लड़की का चालान कटा या फिर नहीं और इन लड़कों का चालान क्यों कटा, यह तो साफ नहीं हो पाया मगर वीडियो अभी वायरल हो रहा है। वीडियो कब का है, इसकी भी जानकारी नहीं दी गई है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @vipintalwar74 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'ये गलत किया है भाई के साथ।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई के साथ नाइंसाफी हो गई, अगली बार बदला लेना पड़ेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत गलत बात है ये। तीसरे यूजर ने लिखा- ये बड़ा गलत हुआ। चौथे यूजर ने लिखा- ये तो सच में बहुत गलत किया जा रहा है। अधिकतर लोगों ने अपने कमेंट के साथ हंसने वाला रिएक्शन भी दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इससे अमीर बंदा कोई मिले तो बताना, ऑर्केस्ट्रा में चेक काटकर उड़ा रहा है शख्स, देखें Video
बच्चे मासूम होते हैं मगर इतने? वायरल हो रहे Video को जरा आप भी देखें, लोगों ने भी दिया रिएक्शन