1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसे नमूनों की फोटो पर जल्दी ही हार चढ़ जाता है, Video देख आप भी हामी भरेंगे

ऐसे नमूनों की फोटो पर जल्दी ही हार चढ़ जाता है, Video देख आप भी हामी भरेंगे

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उसमें दिख रहे शख्स की बेवकूफी को देख आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए आपको उसकी बेवकूफी के बारे में बतात हैं।

Stunt, viral video- India TV Hindi
Image Source : IG/SANKI_KEMAR बंदे ने ट्रक के नीचे से निकाली अपनी बाइक

सड़क पर जाते समय हमें कई बार कोई न कोई ऐसा नमूना दिख ही जाता है जिसकी हरकत उसकी जान को खतरे में डाले रहती है। कोई बाइक को लहराकर स्टंट करता है तो कोई बाइक के हैंडल छोड़कर उसे चलाता दिखता है। कोई चलती कार से निकलकर पेशाब करता है तो कोई बाहर लटककर वीडियो बनाता है। इसके अलावा भी खूब सारे लोग बेवकूफी करते हुए नजर आते ही हैं। इनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अभी एक ऐसे ही शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए अब आपको उसके बारे में बताते हैं।

लड़के ने क्या बेवकूफी की?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि जाम के कारण सड़क पर कई गाड़ियां रुकी हुई हैं। वहीं पर एक बड़ा सा ट्रक रुका हुआ है। अब इन सभी लोगों के बीच में एक बंदे को कुछ ज्यादा ही जल्दबाजी थी और उसने ऐसा कदम उठा लिया जो उसकी जान को भी खतरे में डाल सकता था। दरअसल वो ट्रक के बीच के स्पेस से खुद की बाइक को निकालने लगता है। कुछ देर बाद वो सुरक्षित निकल तो जाता है मगर सोचिए कि अगर इसी दौरान ट्रक वाले ने गाड़ी चला दी होती तो इसका क्या होता। सीधे इसकी फोटो पर हार चढ़ जाती।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sanki_kemar नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बड़े खतरनाक लोग हैं, यह टेक्नोलॉजी इंडिया से बाहर नहीं जाएगी। दूसरे यूजर ने लिखा- अगर ट्रक चल जाता तो बिहार का चोखा भी फेमस है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई गलती से चल जाता न तो चढ़ जाता और एक वीडियो के चक्कर में बहुत बड़ा हादसा हो जाता।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये टिर्री थोड़ी...लड़ाकू विमान है, वायरल Video देख आप भी होंगे हैरान, लोगों ने भी दिया रिएक्शन

शेयर मार्केट में पैसा लगाने वालों को अंकल ने कर दिया कन्फ्यूज, आइए बताते हैं कैसे