A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कुछ तो बात है हम इंडिया वालों में, जुगाड़ लगा ही लेते हैं, अब इसी Video को देख लीजिए

कुछ तो बात है हम इंडिया वालों में, जुगाड़ लगा ही लेते हैं, अब इसी Video को देख लीजिए

एक से बढ़कर एक जुगाड़ अगर देखने हो तो उसका पता सिर्फ एक ही है जिसे हमें सोशल मीडिया के नाम से जानते हैं। यहां अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA बाइक की पेट्रोल टंकी के लिए ऐसा जुगाड़ नहीं देखा होगा

इस दुनिया में आप जहां जाएंगे, वहां आपको कोई न कोई ऐसा मिल ही जाएगा जिसका दिमाग जुगाड़ करने के मामले में काफी तेजी से काम करता है। उन्हें आप बस समस्या बताइए, इसके बाद वो ऐसा जुगाड़ लेकर आएंगे कि उन्हें देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। इंडिया के लोगों में तो यह वाला टैलेंट कूट-कूट कर भरा हुआ है। यहां हर किसी के खून में जुगाड़ दौड़ता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें कोई न कोई जुगाड़ दिखा ही होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

ऐसा जुगाड़ कभी देखा है?

बाइक में पेट्रोल की टंकी में एक ढक्कन लगा होता है जिसे उसी बाइक की चाबी से खोला और बंद किया जाता है। अगर वो लॉक खराब हो जाए तो फिर दूसरा लॉक लगवाना होता है लेकिन हर कोई ऐसा नहीं करता है। कुछ लोग अपने जुगाड़ वाले दिमाग को दौड़ाते हैं और ऐसा जुगाड़ लगाते हैं कि उनका काम सस्ते में ही हो जाए। वायरल वीडियो में ऐसा ही दिखा। वीडियो में नजर आया कि एक बंदे ने दरवाजे में लगने वाली चिटकनी को उस टंकी के ऊपर लगा लिया है और दरवाजे के लिए जैसा इस्तेमाल होता है, उसी तरह से वो उस टंकी के ढक्कन को लॉक कर रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक जुगाड़ वाले इस वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई ताला लगने वाला लगाते तो लॉक भी हो जाती। दूसरे यूजर ने लिखा- टेक्नोलॉजिया। वहीं कई सारे यूजर्स ने अलग-अलग इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बाथरूम में इस तरह टाइमपास कौन ही करता है, आप भी देखें वायरल हो रही फोटो

दुनिया में नमूने लोगों की कोई कमी नहीं है, वायरल हो रहा Video देख आप भी हो जाएंगे दंग