1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बस इतनी ही इंसानियत होनी चाहिए सभी में, वायरल Video आप भी देखिए

बस इतनी ही इंसानियत होनी चाहिए सभी में, वायरल Video आप भी देखिए

ट्रेन की पटरी पर दौड़ती ट्रेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है और पूरा वीडियो देखने के बाद आप लोको पायलट की तारीफ जरूर करेंगे। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@SIIMPLYMEE1234 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

हर दिन सोशल मीडिया पर सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। अपनी समझ और पसंद के मुताबिक लोग चीजों को पोस्ट करते हैं और जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों की पसंद या फिर सोच के साथ मैच कर जाता है, वो वायरल हो जाता है। हम ऐसा भी कह सकते हैं कि जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो ही जाता है। आप भी अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी अलग-अलग वायरल वीडियो को रोज देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

एक गाय किसी तरह से पटरी पर पहुंच गई होगी और तभी उस ट्रैक पर ट्रेन आ गई। अब ट्रेन को देखकर गाय घबरा गई और खुद को बचाने के लिए भागने लगी मगर घबराहट में उसे यह समझ में नहीं आया कि वो किधर भागे तो वो भी ट्रैक की सीध में ही भागने लगती है। ऐसे में लोको पायलट ने दिमाग लगाते हुए रफ्तार धीमी की और फिर वो ब्रेक लगा देता है। इसके बाद गाय किधर गई, वो तो वीडियो में नहीं दिखा मगर उसकी जान तो बच ही गई। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर अच्छा है तो वायरल भी हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Siimplymee1234 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ट्रेन ड्राइवर के लिए रिस्पेक्ट है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 33 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाकई हमें ऐसे लोगों की जरूरत है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई के लिए मेरे दिल में इज्जत है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

DU के स्टूडेंट ने देर रात सबमिट किया अपना टास्क, मैसेज देख फिर प्रोफेसर ने दिया ऐसा रिएक्शन

और बना लो चलती ट्रेन से बाहर लटक कर रील! बंदे के साथ जो हुआ वो आप भी देखें, Video वायरल