A
Hindi News वायरल न्‍यूज Video: बेलन नहीं है तो क्या हुआ, लड़के ने बियर की बोतल से बेल दी रोटियां, नजारा देख दंग रह गई पब्लिक

Video: बेलन नहीं है तो क्या हुआ, लड़के ने बियर की बोतल से बेल दी रोटियां, नजारा देख दंग रह गई पब्लिक

भारत में जुगाड़ की और जुगाड़ करने वालों की कोई कमी नहीं है। हाल में सोशल मीडिया पर इसी बात का एक शानदार नमूना पेश है। जहां एक लड़के ने रोटी बनाने के लिए बेलन की जगह बोतल का इस्तेमाल किया। बेकार पड़े बोतल का इस्तेमाल किचन में करना लोगों को हैरत में डाल दिया।

बियर की बोतल से रोटियां बेलता दिखा शख्स- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA बियर की बोतल से रोटियां बेलता दिखा शख्स

भारतीय अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कोई ना कोई रास्ता जरूर निकाल लेते हैं। इसी बीच वे कुछ नया भी कर दिखाते हैं। हाल में एक ऐसे ही जुगाड़ी भारतीय का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़के को रोटियां बेलने के लिए बेलन की जगह बियर की बोतल से रोटियों को बेलते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दिखा नजारा लोगों को हारत में डाल दिया। वायरल हो रहे इस वीडियो ने न सिर्फ लोगों का मनोरंजन किया, बल्कि यह भी दिखाया कि जरूरत पड़ने पर इंसान कितना क्रिएटिव हो सकता है।

बोतल से गोल-गोल रोटियां बेलते नजर आया लड़का

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़के को जब अपने घर में बेलन नहीं मिला तो वह एक खाली बियर की बोतल का इस्तेमाल कर रोटियां बेलने लगा। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का घर के किचन में रोटियां बना रहा है। आटा गूंथा हुआ है, लेकिन बेलन गायब है। ऐसे में रोटियों को बेलने के लिए वह लड़का एक देसी जुगाड़ लगाते हुए पास पड़ी बियर की बोतल को बेलन की तरह इस्तेमाल करने लगता है। लड़का बड़े ही आत्मविश्वास के साथ उस बोतल से गोल-गोल रोटियां बेलते हुए नजर आ रहा है।

लोगों ने अपने दोस्तों को किया टैग

वीडियो को देखने के बाद लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। कई यूजर्स ने तो इस वीडियो को शेयर करते हुए अपने दोस्तों को टैग किया और लिखा, "तू भी ऐसा जुगाड़ आजमा ले!" जहां कुछ अन्य यूजर्स ने इस देसी जुगाड़ की तारीफ की। तो वहीं, कुछ अन्य लोगों ने लड़के के दिमाग की दाद दी। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- बेलन नहीं तो बियर की बोतल ही सही, जुगाड़ हो तो कुछ भी मुमकिन है। दूसरे ने लिखा- रोटी बेलने का नया स्टाइल ही भाई ने ईजाद कर लिया। तीसरे ने लिखा- ये टेक्निक भारत से बाहर नहीं जाना चाहिए। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @studentgyaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढें:

तेज दिमाग वाले हैं तो बताएं इस तस्वीर में कुल कितने ड्राइवर हैं, 99% लोग हो गए फेल

पति से बोला था थोड़ी सी सब्जी लाने को, पूरी दुकान उठा लाए, परेशान भाभी जी को देख लोगों ने दी फिर से बेचने की सलाह