1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसी पार्टियां इंसान जिंदगी भर याद रखता है, वायरल Video आप भी कभी नहीं भूलेंगे

ऐसी पार्टियां इंसान जिंदगी भर याद रखता है, वायरल Video आप भी कभी नहीं भूलेंगे

अभी सोशल मीडिया पर एक कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कमाल की पार्टी देखने को मिली। आप जब वीडियो को देखेंगे तो हैरान भी होंगे और हंसी भी आएगी। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@QUILLANDCODEE वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो अपने यूजर्स को हर दिन कुछ न कुछ ऐसा दिखा ही देता है जो उन्हें सोशल मीडिया पर बने रहने को मजबूर कर देता है। लोग अपने काम से फ्री होने के बाद या फिर बोर होने पर फिर सोशल मीडिया की गलियों में ही जाते हैं क्योंकि वहां छोटे-छोटे वीडियो होते हैं तो एक बार में इंसान कई तरह के कंटेंट देख लेता है। आप भी सोशल मीडिया का यूज तो करते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप यह भी जानते होंगे कि हर दिन खूब सारे वीडियो वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो बहुत ही मस्त है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बंदा अपने दोस्तों को साल की आखिरी पार्टी दे रहा है। इससे यह तो पता चल गया कि वीडियो पिछले साल के अंत का है और वीडियो को पोस्ट भी 31 दिसंबर 2025 को किया गया है। अब वीडियो में दिखता यह है कि सभी को एक-एक पोला(खाने की चीज) और उसके साथ एक-एक कोल्ड ड्रिंक मिल रहा है। अब ऐसी कमाल की पार्टियां तो आपको सिर्फ लड़के ही करते नजर आएंगे और शायद इसी कारण वीडियो वायरल भी हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @quillandcodee नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पार्टी नहीं रुकनी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- हमें नहीं बुलाया यार। तीसरे यूजर ने लिखा- छोटी पार्टी मगर मजेदार पार्टी। चौथे यूजर ने लिखा- लड़कों की बात ही अलग है। पांचवें यूजर ने लिखा- वाह भाई वाह। एक अन्य यूजर ने लिखा- इतना ही बजट है हमारा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

साल के पहले दिन इससे ज्यादा मजेदार कुछ और नहीं मिलेगा, देखें वायरल Video

New Year 2026 Celebration: घड़ी में 12 बजते ही रेलवे ने कुछ इस तरह मनाया जश्न