1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. साल के पहले दिन इससे ज्यादा मजेदार कुछ और नहीं मिलेगा, देखें वायरल Video

साल के पहले दिन इससे ज्यादा मजेदार कुछ और नहीं मिलेगा, देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 01, 2026 08:55 am IST,  Updated : Jan 01, 2026 08:55 am IST

अभी सोशल मीडिया पर एक बहुत ही फनी वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को बिल्कुल नहीं रोक पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@BBY_SID

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कंटेंट की कभी कमी नहीं होती है और आज तो नए साल का पहला दिन है, आज सोशल मीडिया पर कंटेंट की भरमार रहेगी। सुबह से लेकर शाम तक नए साल से जुड़े खूब सारे वीडियो और फोटो या फिर पोस्ट देखने को मिलेंगे। आप अगर सुबह एक बार भी सोशल मीडिया पर गए हैं तो ऐसे खूब सारे पोस्ट देख लिए होंगे और अगर उन से मन भर गया है तो फिर हम आपके लिए एक बहुत ही मजेदार वीडियो लेकर आए हैं जो वायरल हो रहा है। ये वाला वीडियो आपके नए साल के पहले दिन को हंसी के साथ शुरु करने में मदद करेगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो चार अलग-अलग  वीडियो को मिलाकर बना है। वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि एक स्कूटी पर दो लड़कियां जा रही हैं और एक कैमरे में कहती है, 'अपने पर ध्यान दे, हमारा क्या है, हम तो शुरु से ही गलत रास्ते पर हैं।' इसके बाद दो लड़कों का वीडियो आता है और उसमें से एक बोलता है, 'थोड़ा और आगे आ जाओ, हम भी उसी रास्ते पर हैं। तीनों लोग साथ में चलेंगे फिर।' इसके बाद वीडियो में एक पुलिस वाला नजर आता है और वो बोलता है, 'थोड़ा और आगे आ जाओ, उसी रास्ते पर हम भी खड़े हैं।' अब अगले भाग में क्या है, वो आप खुद वीडियो में देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @bby_Sid नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'सब एक ही रास्ते पर हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 66 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

New Year 2026 Celebration: घड़ी में 12 बजते ही रेलवे ने कुछ इस तरह मनाया जश्न

Happy New Year 2026 Wish: उत्तर प्रदेश पुलिस ने लोगों को अपने अंदाज में दी बधाई, एक बार आप भी देखिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।