A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये कंटेंट बनाने वाले हर दिन हैरान कर रहे हैं, अब आप इसी वायरल Video को देख लीजिए

ये कंटेंट बनाने वाले हर दिन हैरान कर रहे हैं, अब आप इसी वायरल Video को देख लीजिए

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे जैसे कई सारे दूसरे लोग हुए हैं। वीडियो देखने के बाद आप यह कहेंगे कि कंटेंट के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/VIMLAA5063 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर हर दिन अनगिनत वीडियो और फोटो पोस्ट होते हैं और उन सभी में से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं जो आप और हम अपनी-अपनी फीड पर देखते भी हैं। कभी जुगाड़ के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी हंसी-मजाक के वीडियो वायरल होते हैं। कभी लोगों के ड्रामे के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी लोगों की अतरंगी हरकत के वीडियो वायरल होते हैं। इसके अलावा कई सारी तस्वीरें भी वायरल होती हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या दिखा।

अब इस वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की बाइक के पास में बैठी हुई है। महिला अपने साथ वो बर्तन लेकर बैठी है जिसमें गूंथा हुआ आटा है और साथ में ही बेलन और चौकी लेकर भी बैठी ही। वहीं पीछे एक दूसरी लड़की बाइक के हैंडल के पास खड़ी है। अब वीडियो में दिखता यह है कि लड़की रोटी बेलने के बाद बाइक के साइलेंसर पर उसे सेंकने के लिए डाल देती है और दूसरी लड़की बाइक की रेस बढ़ाती है। यह पूरा कंटेंट के लिए किया गया है क्योंकि बाइक को देखकर नहीं लगता है कि वह चालू है। एक बार आप खुद उस वीडियो को देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर vimlaa5063 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आप बहुत आगे जाएंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- लेकिन पेट्रोल भी बहुत महंगा है। तीसरे यूजर ने लिखा- इंसान वायरल होने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। चौथे यूजर ने लिखा- तुम बौरा चुकी हो, किसी डॉक्टर को दिखाओ जाकर।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस आदमी की क्या मजबूरी होगी जो ऐसा करने को हुआ मजबूर, वायरल पोस्ट पर जरा नजर डालिए

ऐसा खतरनाक बर्थडे सेलिब्रेशन कभी देखा है आपने? Video जमकर हो रहा है वायरल