A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये तो अलग ही लेवल के लोग हैं भाई, इनकी हरकत जरा आप भी देखिए, Video हो रहा है वायरल

ये तो अलग ही लेवल के लोग हैं भाई, इनकी हरकत जरा आप भी देखिए, Video हो रहा है वायरल

अभी सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें आपको कुछ लोग बांस ले जाते हुए नजर आएंगे मगर उनका तरीका सबसे हटके है और इसी कारण तो वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/GAYATRIDASVLOGS वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया में ऐसे बहुत सारे लोग हैं जिनका दिमाग अलग ही लेवल पर चलता है। वो लोग अपने काम को करने का सबसे अनोखा तरीका सोचते हैं और इसी कारण तो उनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं क्योंकि वो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे और उनमें आपको लोगों की अतरंगी हरकतें और यूनिक जुगाड़ देखने को मिले होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

बांस ले जाने का अनोखा तरीका हुआ वायरल

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक रेलवे स्टेशन का है। वीडियो में रेलवे स्टेशन का नाम साफ नहीं दिख रहा है मगर जितना नजर आ रहा है उसके मुताबिक वो 'Somra Bazar' स्टेशन मालूम होता है। अब उस वीडियो में दिखता यह है कि प्लेटफॉर्म पर एक ट्रेन खड़ी है और उस ट्रेन के जरिए कुछ लोग एक बांस को लेकर जा रहे हैं। अब अगर आप यह सोच रहे हैं कि लोग ट्रेन से बांस को कैसे लेकर जा सकते हैं तो बता दें कि कुछ लोग अलग-अलग कोच के दरवाजे पर खड़े हैं और बाहर बांस को लटकाए हुए पकड़ा है और वो इसी तरह उसे लेकर जा रहे हैं। वीडियो में ट्रेन खुलते हुए भी नजर आती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर gayatridasvlogs नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 59 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- मतलब वो अलग ही लेवल का बंदा था। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन भी दिया।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसे भयंकर खेलों का आविष्कार कौन कर रहा है? Video पर खूब सारे लोगों के आए कमेंट्स

घर में लगे AC का Video हो रहा खूब वायरल, देखकर समझ में आएगा इसके पीछे का कारण