A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इन आशिकों ने पेड़ को भी नहीं छोड़ा, वायरल Video देख 360 डिग्री घूम जाएगा आपका दिमाग

इन आशिकों ने पेड़ को भी नहीं छोड़ा, वायरल Video देख 360 डिग्री घूम जाएगा आपका दिमाग

अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको पूरी तरह से हैरान कर देगा और आपने अब तक ऐसा कुछ खुद तो नहीं ही देखा होगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@HASNAZARURIHAI वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कब क्या देखने को मिल जाए, कोई इसका अंदाजा नहीं लगा सकता है। हर दिन कई सारे वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और जो सबसे हटके होता है या फिर इंटरनेट पर पहली बार दिखता है तो वो वायरल हो ही जाता है। आपकी फीड पर भी हर दिन कई सारे वायरल कंटेंट आते होंगे और कुछ वीडियो तो ऐसे दिख जाते होंगे जो आपको पूरी तरह से हैरान कर देते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आशिकों की ऐसी हरकत दिखी जो आपने पहले नहीं देखी होगी।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो अब तक वायरल हुए हैं जिसमें आशिक पब्लिक प्लेस पर कुछ न कुछ अश्लील हरकत करते हुए नजर आए हैं। आपने ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे मगर अभी सबसे अलग वीडियो वायरल हो रहा है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक कपल पेड़ पर चढ़ा हुआ है और वहां इनका रोमांस चल रहा है। ये पेड़ पर चढ़कर Kiss करते हुए नजर आ रहे हैं। अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो कब और कहां का है, यह तो नहीं पता मगर वायरल काफी हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'जमीन कम पड़ गई थी क्या?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 15 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कैसे कैसे प्रतिभाशाली लोग हैं हमारे यहां।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

घर में पुताई करते शख्स का Video हो रहा वायरल, देखते ही रोंगटे खड़े हो जाएंगे आपके

स्पोर्ट्स शूज़ में एक्स्ट्रा Shoelace Hole क्यों होता है? पहनते होंगे मगर नहीं पता होगा जवाब